Advertisment

राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव व 90 निकाय चुनाव लड़ेगी आरएलपी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, नौ जनवरी ( भाषा ) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में आगामी तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव व 90 स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगी। आरएलपी के संयोजक व सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह घोषणा की।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि सांसद बेनीवाल ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ भाजपा नीत राजग से हटने की घोषणा की थी।

उन्हों ने कहा कि इन चुनावों में आरएलपी अपने बूते पर लड़ेगी और किसी अन्य पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

बेनीवाल ने कहा,‘‘ राजस्थान की 90 नगर निकायों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है और आरएलपी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।’’

Advertisment

उन्होंने कहा कि पार्टी शहरी क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने व नगर निकायों में विकास के मुद्दों को लेकर ये चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी विधानसभा के आगामी उपचुनाव भी लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन सीटें मौजूदा विधायकों के निधन से खाली हुई हैं जिनमें कांग्रेस के दो व भाजपा का एक विधायक शामिल है।

Advertisment

राज्य में वसुंधरा राजे समर्थक राजस्थान मंच गठित किए जाने पर बेनीवाल ने कहा कि यह समानांतर भाजपा है और प्रधानमंत्री के लिए चुनौती है। पूर्व मुख्यमंत्री राजे के कुछ समर्थकों ने यह मंच बनाया है।

इसके साथ ही बेनीवाल ने राज्‍य की कांग्रेस सरकार पर युवाओं व अन्य मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

बेनीवाल ने कहा कि किसान आन्दोलन के समर्थन में शाहजहांपुर बार्डर पर आरएलपी का पड़ाव जारी रहेगा और उनकी पार्टी किसानों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

Advertisment

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें