RKVY 2022: रेल मंत्रालय की रेल कौशल विकास योजना के आवेदन हुए शुरू, फ्री स्किल बेस्ड कोर्सेस की मिलेगी ट्रेनिंग

RKVY 2022: रेल मंत्रालय की रेल कौशल विकास योजना के आवेदन हुए शुरू, फ्री स्किल बेस्ड कोर्सेस की मिलेगी ट्रेनिंग RKVY 2022: Applications for Rail Kaushal Vikas Yojana of Ministry of Railways started, training for free skill based courses will be available

RKVY 2022: रेल मंत्रालय की रेल कौशल विकास योजना के आवेदन हुए शुरू, फ्री स्किल बेस्ड कोर्सेस की मिलेगी ट्रेनिंग

नई दिल्ली। RKVY 2022:रेल कौशल विकास योजना (आरकेवीआई) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह योजना रेल मंत्रालय की है। जिसके लिए आवेदन 12 मार्च 2022 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 25 मार्च 2022 (रात 11.59 बजे तक) है। रेल मंत्रालय देश के कई राज्यों में पूर्व से निर्धारित प्रशिक्षण केंद्रों पर कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगा। जिसके लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, railkvy.indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

ये उम्मीदवार हैं पात्र

ऐसे सभी उम्मीदवार रेल कौशल विकास योजना के लिए पात्र माने जाएंगे जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (कक्षा 10) उत्तीर्ण हो और नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख (11 मार्च 2022) को आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच हो।

इन कोर्सेज की मिलेगी ट्रेनिंग

रेल मंत्रालय की इस योजना के तहत तीन सप्ताह (18 दिनों) की अलग अलग कोर्सेस की फ्री ट्रेनिंग दी जाती है, उनमें फिटर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक (इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स), मशीनिस्ट, रेफ्रीजेरेशन एण्ड एसी, टेक्निशियन मेकेट्रॉनिक्स, ट्रैक लेईंग, वेल्डिंग, बार बेंडिंग एण्ड बेसिक्स ऑफ आइटी, एसी मेकेनिक, कारपेंटर, सीएनएसएस (कम्यूनिकेशन नेटवर्क एण्ड सर्विलांस सिस्टम), कंप्यूटर बेसिक, कॉन्क्रीटिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड इंट्रूमेंटेशन और एसएण्डटी शामिल हैं।

ट्रेनिंग के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके 10वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और प्रैक्टिल एग्जाम देना होगा, जिसमें क्रमश: 55 फीसदी और 60 फीसदी अंक अर्जित करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article