Riya Sen Congress Bharat Jodo Yatra: भारत में जहां पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है वहीं पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की यात्रा में नेताओं के अलावा एक्टर-एक्ट्रेस भी शामिल हो रहे है जहां पर एक्ट्रेस रिया सेन ( Riya Sen) आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा ज्वाइन की है। इससे पहले पूजा भट्ट भी कांग्रेस की इस यात्रा में जुड़ी थीं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
आपको बताते चलें कि, पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने आज महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया। इस दौरान उनके साथ रिया सेन भी नजर आईंं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया से सामने आई है। इससे पहले एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट और एक्टर सुशांत सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी।
भारत जोड़ो यात्रा को हुए 71 दिन पूरे
आपको बताते चलें कि, कन्याकुमारी से शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं। जिसमें राहुल गांधी के साथ तमाम लोगों ने 1550 किमी से ज्यादा का सफर तय कर किया है। जिसमें 7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा में कांग्रेसियों के हुजूम के साथ-साथ कई नेता और अभिनेता भी शामिल हुए।