Advertisment

Rishabh Pant Somersault Celebration: जोश या ज़रूरत से ज़्यादा जोखिम ?

author-image
Bansal news

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ शतक लगाने के बाद ऋषभ पंत ने मैदान पर समरसॉल्ट कर जश्न मनाया। यह नज़ारा जहां फैन्स के लिए खुशी का पल था, वहीं अब इस पर बहस शुरू हो गई है। पंत की सर्जरी करने वाले डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने इस सेलिब्रेशन को अनावश्यक बताया है। उनका कहना है कि इतने बड़े एक्सीडेंट और सर्जरी के बाद ऐसे स्टंट से दोबारा चोट लगने का खतरा हो सकता है। 2022 में पंत का सड़क हादसा बेहद गंभीर था, लेकिन उन्होंने ज़बरदस्त हिम्मत और मेहनत से वापसी की है। अब वो फिर से मैदान पर शानदार खेल दिखा रहे हैं। हालांकि, उनका यह जश्न उनकी पहचान माना जा रहा है, लेकिन क्या यह सही समय है ऐसे जोखिम लेने का, इस पर राय बंटी हुई है।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें