CG Ripa Yojana News: रीपा योजना से प्रदेश में बढ़ी महिलाओं की आय

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई योजनाएं बना रहे हैं। प्रदेश के मुखिया के निर्देशन में रीपा योजना की शुरुआत की गई।

CG Ripa Yojana News: रीपा योजना से प्रदेश में बढ़ी महिलाओं की आय

रायपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई योजनाएं बना रहे हैं। प्रदेश के मुखिया के निर्देशन में रीपा योजना की शुरुआत की गई, जिससे महिलाओं की आय बढ़ी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मार्गदर्शन में प्रदेश में रीपा योजना की शुरुआत हुई, जिससे महिलाओं को अच्छा खासा फायदा मिल रहा है। गांव में ही रूरल इंडस्ट्रियल पार्क खोले जाने से अब महिलाओं को घर के पास ही रोजगार मिल रहा है। साथ ही उनकी आमदनी भी दोगुनी हो रही है।

महिलाएं अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं।

महिलाएं चूल्हे चौके से बाहर निकली हैं और अब अत्याधुनिक मशीन चला रही हैं। महिलाओं को मशीन चलाने के बकायदा ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद आज महिलाएं पेंट, ईंट, दोना-पत्तल समेत 100 से ज्यादा प्रकार के सामान का उत्पादन कर रहीं हैं।

वहीं बात की जाए छत्तीसगढ़ प्रदेश की तो यहां कोरबा जिले में 5 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए हैं, जिसके जरिए हजारों महिलाएं सीधे रोजगार से जुड़ रहीं हैं। रोजगर के जिरिए उनके परिवार की आय में भी वृद्धि हुई है।

योजना के तहत महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं

रीपा योजना के बारे में जानकारी देते हुए औद्योगिक पार्क की मैनेजर ललिता राठिया ने बताया कि वे महिलाओं की निगरानी करती हैं। योजना के तहत महिलाएं रोजगार से जुड़ रहीं हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद दे रहीं हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और वे आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

वर्चुअली रूप से रीपा का शुभारंभ किया था

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली जिले के सरगांव से भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से रीपा का शुभारंभ किया था। इसी के तहत बीते 25 मार्च को दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत ग्राम भैरमबंद में भी लोकार्पण करते हुए रीपा की शुरुआत की गई थी।

यह भी पढ़ें- 

Dipika Kakar: क्या एक्टिंग करियर को अलविदा कहेगी सिमर, एक्ट्रेस ने अपने बयान पर दी सफाई

Hardik Pandya: कैसे जीतते-जीतते हारे गुजरात के हार्दिक पंड्या, गुरू माही को लेकर कही ये बात

Jabalpur NIA Raid: ISIS के लिए तैयार हो रहा था बड़ा नेटवर्क, PM-प्रियंका गांधी के दौरे के पहले बड़ी साजिश का भांडाफोड़

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article