आज का मुद्दा: कौन प्रवासी, कौन प्रभावी? प्रियंका गांधी के एमपी दौरे के बाद बयानबाजी तेज

सोमवार को प्रियंका गांधी ने एमपी में एक तरह से 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत जबलपुर से की....

आज का मुद्दा: कौन प्रवासी, कौन प्रभावी? प्रियंका गांधी के एमपी दौरे के बाद बयानबाजी तेज

Aaj Ka Mudda: सोमवार को प्रियंका गांधी ने एमपी में एक तरह से 2023 विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत जबलपुर से की। उन्होंने भ्रष्टाचार समेत कई आरोप बीजेपी सरकार पर लगाए। अब बीजेपी ने भी प्रियंका गांधी की सक्रियता को देखते हुए उन्हें घेरना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें... Cyclone Biparjoy : अब तक 21 हजार लोगों पहुंचाया सुरक्षा स्थानों पर, गुजरात के इन इलाकों पर हाई टाइड

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ने साधा प्रियंका पर निशाना

टीकमगढ़ में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तुलना साइबेरियन पक्षी से की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की शंखनाद की नेता है। ये जहां शंखनाद करने जाती हैं उसके बाद नजर ही नहीं आती, जिस तरीके से साइबेरियन पक्षी दुनिया में घूमने के लिए एक बार चक्कर लगाता है उसी तरह राहुल और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम नेता भी साइबेरियन पक्षी की तरह एक बार चक्कर लगाते हैं।

इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी गांधी परिवार को इशारों में प्रवासी पक्षी बता चुके हैं तो प्रियंका ने भी कल सिंधिया पर इशारों ही इशारों में हमला बोला। जाहिर है अब चुनाव तक ये सियासत और रंग पकड़ेगी।

यह भी पढ़ें...

 MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने CG सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र, अनुकंपा नियुक्ति पर कही यह बात

Satpura Bhawan Fire: सतपुड़ा भवन में लगी आग के मामले में गृहमंत्री का बड़ा बयान, ये फाइलें नहीं थीं भवन में

Damoh Hijab Case: गंगा जमुना हिजाब केस मामले में गृहमंत्री के संकेत, ध्वस्त होगी स्कूल की ये बिल्डिंग!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article