Rhea Chakraborty: लंबे समय से खामोश रिया ने तोड़ी चुप्पी, 6 महीने 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर कही यह बात

pc- twitter (@Ritesh92172439)
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद चर्चा में आई अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने पूरे 6 महीने 10 दिन बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से खामोश रिया ने महिला दिवस के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है। सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट से पहले लंबे समय तक रिया खामोश रहीं हैं। अब उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह अपनी मां का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। रिया ने अपने और अपनी मां के हाथों की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी वुमेंस डे सभी को…मां और मैं…हमेशा के लिए साथ…मेरी ताकत, मेरा भरोसा और मेरा धैर्य – मेरी मां। बता दें कि रिया ने सोशल मीडिया पर लंबे समय बाद पोस्ट किया है। इससे पहले आखिरी पोस्ट उन्होंने 27 अगस्त को किया था।
View this post on Instagram
लोगों ने पसंद की पोस्ट…
रिया के इस पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद एक लाख से ज्यादा लोगों ने इस तस्वीर को लाइक किया है। रिया के फैन्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। रिया के इस पोस्ट को देख कर लग रहाहै कि रिया मजबूती से खड़ी हैं और इस सब में उनकी मां उनके साथ हैं। बता दें कि रिया को सुशांत सिंह राजपूत केस में जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद अब तक रिया ने कोई पोस्ट नहीं किया था।
सुशांत के बाद चर्चा में आईं रिया…
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) चर्चा में आई थीं। सुशांत के परिवार ने उन पर कई आरोप भी लगाए थे ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। रिया मीडिया से लंबे समय से बच रही हैं। हालांकि अब वह कई बार जिम जाते देखी गईं हैं। जानकारी के मुताबिक रिया बॉलिवुड में कमबैक के लिए भी तैयार हैं। रिया अगली फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ नजर आ सकती हैं।