रीवा में महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश: सड़क निर्माण का विरोध किया तो दबंगों ने उड़ेली ट्रकभर मुरुम; बाल-बाल बची जान

Rewa News: रीवा में महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश: सड़क निर्माण का विरोध किया तो दबंगों ने उड़ेली ट्रकभर मुरुम; बाल-बाल बची जान

रीवा में महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश: सड़क निर्माण का विरोध किया तो दबंगों ने उड़ेली ट्रकभर मुरुम; बाल-बाल बची जान

हाइलाइट्स

  • रीवा में महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश
  • विरोध करने पर दबंगो ने उड़ेली ट्रकभर मुरुम
  • बाल-बाल बची दोनों महिलाओं की जान

Rewa News: रीवा जिले के मनगवां से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद के चलते दबंगो ने दो महिलाओं के ऊपर हाइवा ट्रक से मुरुम डाल दी। मुरुम डालने के बाद दोनों महिलाएं बुरी तरह दब गईं।

आपको बता दें कि एक महिला कम तक तो दूसरी महिला गले तक दब गई। देखते ही देखते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग फावड़े लेकर दौड़े और बड़ी मशक्कत कर मुरुम को हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला। इस दौरान एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

महिलाओं को जिंदा गाड़ने की कोशिश

आपको बता दें कि महिलाओं पर मुरुम डालकर जिंदा दफनाने का प्रयास किया। मुरुम भरा हाईवा ट्रक दोनों महिलाओं के ऊपर उड़ेल दिया।

महिलाओं ने सड़क निर्माण का किया था विरोध

मिली जानकारी के मुताबिक, रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की ममता पाण्डेय पति जिवेश कुमार पाण्डेय और आशा पाण्डेय पति शिवेश कुमार पाण्डेय की पट्टे की जमीन है।

इस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। महिलाओं की पट्टे की जमीन पर गांव के कुछ लोगों के द्वारा सड़क का निर्माण किया जा रहा था। जब दो महिलाओं ने सड़क निर्माण का विरोध किया तो दूसरा पक्ष फिर भी नहीं माना और निर्माण जारी रखा।

महिलाओं पर मुरुम से भरा डंपर उड़ेला

सड़क निर्माण को रोकने के लिए महिलाएं आकर निर्माणाधीन जगह पर आकर खड़ी हो गईं, तो दबंगों ने मुरुम भरा डंपर दोनों महिलाओं के ऊपर उड़ेल दिया। महिलाओं को जिंदा दफनाने की इस घटना से हंगामा मच गया।

महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

मुरुम भरे डंपर को उड़ेलने पर दोनों महिलाएं दब गईं। एक महिला कमर तक तो दूसरी महिला गले तक दब गई। आस-पास के लोगों ने फावड़े से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।

इसके बाद एक महिला बेहोश हो गई। आपको बता दें कि महिलाओं को कई चोटें आईं हैं। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र (Rewa News) में चल रहा है। वो तो गनीमत रही की पास के लोगों ने तुरंत महिलाओं को मुरुम के ढेर से बाहर निकाल लिया नहीं तो कोई अनहोनी हो सकती थी।

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वारदात में एक दर्जन से लोग शामिस थे।

पीड़ित परिवार का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनकी पट्टे की जमीन है, जिसका खसरा नंबर 257 है। पट्टे की जमीन होने के बावजूद दबंगो ने मुरुम डाला। दबंगो ने रोड बनाने के लिए एक जेसीबी और दो हाइवा ट्क लाए थे।

जब दबंगो ने इस वारदात को अंजाम दिया तब महिलाओं के अलावा मौके पर छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे। गांव (Rewa News) के ही रहने वाले पाण्डेय परिवार के करीब एक दर्जन से ज्यादा दबंग लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें: पचमढ़ी में लैंड स्लाइड: 2 किलोमीटर तक फैला मलबा, 2 दिन बंद रहेगा धूपगढ़ प्वाइंट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article