Rewa-Delhi Flight Kiraya Detail: रीवा से दिल्ली के बीच 72 सीटर हवाई सेवा आज से शुरु, जानें किराया और शैड्यूल

Rewa-Delhi Flight Kiraya Detail: रीवा से दिल्ली के बीच 72 सीटर हवाई सेवा आज से, जानें किराया और शैड्यूल rewa-delhi-alliance-air-flight-kiraya-full-schedule-detail-cm-mohan-yadav-hindi-news-pds

Rewa-Delhi Flight Kiraya Detail: रीवा से दिल्ली के बीच 72 सीटर हवाई सेवा आज से शुरु, जानें किराया और शैड्यूल

हाइलाइट्स

  • रीवा के हवाईयात्रियों के लिए खुशखबरी
  • रीवा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू
  • 2 घंटे 20 मिनिट में तय होगा सफर

Rewa Delhi Alliance Air Flight Kiraya Full Schedule: मध्य प्रदेश के रीवा एयरपोर्ट से आज से दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस 72 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ किया।

पहले यहाँ से थी सुविधा 

रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास 15 फरवरी 2023 को किया गया था। इसी दिन से यहां से जबलपुर, भोपाल, खजुराहो और सिंगरौली के लिए 17 सीटर एयर टैक्सी सेवा भी शुरू की गई थी। अब इस नई सेवा के माध्यम से रीवा सीधे दिल्ली से हवाई मार्ग से जुड़ जाएगा। इसके बाद जल्द ही इंदौर के लिए भी 72 सीटर विमान सेवा शुरू की जाएगी।

वर्चुअली शुभारंभ 

publive-image

वर्चुअल माध्यम से हवाई सेवा का शुभारंभ किया।

पहली उड़ान आज दोपहर 12.05 बजे रवाना होगी

पहले दिन की उड़ान के लिए विशेष समय तय किया गया है। एलायंस एयर की फ्लाइट दोपहर 12.05 बजे रीवा से उड़ान भरेगी और लगभग दो घंटे 15 मिनट बाद दोपहर 2.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। शुरुआती दिन में दिल्ली से रीवा का किराया ₹3734 और रीवा से दिल्ली का किराया ₹3680 रखा गया है।

11 नवंबर से नया शेड्यूल और किराया लागू होगा

11 नवंबर से फ्लाइट का समय और किराया दोनों बदल जाएंगे। नई व्यवस्था के अनुसार, दिल्ली से शाम 5.25 बजे उड़ान भरने वाला विमान रात 8 बजे रीवा पहुंचेगा। इस मार्ग का किराया ₹4994 तय किया गया है। वहीं रीवा से यह विमान रात 8.25 बजे रवाना होकर 10.40 बजे दिल्ली पहुंचेगा, जिसका किराया ₹4940 प्रति यात्री होगा।

इस सेवा के शुरू होने से विंध्य क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: MP Katni News: कलेक्टर ने ठेकेदार को लीज पर दे दी तीन गांवों की जमीन, गांव का एक मात्र रास्ता बंद, HC में सुनवाई आज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article