आईपीएल खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी: जानिए धोनी, रोहित, राहुल और ऋषभ पंत का क्या हुआ

IPL 2025 Retention: आईपीएल खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट जारी, जानिए क्या हुआ धोनी, रोहित, राहुल और ऋषभ पंत का

IPL 2025 Retention

IPL 2025 Retention Players List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। यह नीलामी इसी साल नवंबर के आखिर या दिसंबर के शुरुआत में हो सकती है। मगर उससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने- अपने रिटेन प्लेयर्स की सूची जारी कर दी है।

बोर्ड ने Retention के बनाए नए नियम

यहां बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में Retention को लेकर नए नियम जारी किए। इसके मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है। यदि कोई टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल करने का अवसर (IPL 2025 Retention) मिलेगा। जानते हैं सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने किन खिलाड़ियों को रिटेन (IPL 2025 Retention) किया है-

IPL खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट

गुजरात टाइटन्स (GT)

  • शुभमन गिल (16.5 करोड़)
  • राशिद खान (18 करोड़)
  • साई सुदर्शन (8.5 करोड़)
  • शाहरुख खान (4 करोड़)
  • राहुल तेवतिया (4 करोड़)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

  • निकोलस पूरन (21 करोड़)
  • मयंक यादव (11 करोड़)
  • रवि बिश्नोई (11 करोड़)
  • आयुष बदोनी (4 करोड़)
  • मोहसिन खान (4 करोड़)

मुंबई इंडियंस (MI)

  • हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़)
  • सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़)
  • रोहित शर्मा (16.30 करोड़)
  • जसप्रीत बुमराह (18 करोड़)
  • तिलक वर्मा (8 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

  • ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
  • मथीशा पथिराना (13 करोड़)
  • शिवम दुबे (12 करोड़)
  • रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
  • महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

  • पैट कमिंस (18 करोड़)
  • हेनरिक क्लासेन (23 करोड़)
  • अभिषेक शर्मा (14 करोड़)
  • ट्रेविस हेड (14 करोड़)
  • नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

  • विराट कोहली (21 करोड़)
  • रजत पाटीदार (11 करोड़)
  • यश दयाल (5 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

  • अक्षर पटेल (16.50 करोड़)
  • कुलदीप यादव (13.25 करोड़)
  • ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़)
  • अभिषेक पोरेल (4 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

  • सुनील नरेन (12 करोड़)
  • रिंकू सिंह (13 करोड़)
  • आंद्रे रसेल (12 करोड़)
  • वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़)
  • हर्षित राणा (4 करोड़)
  • रमनदीप सिंह (4 करोड़)

पंजाब किंग्स (PBKS)

  • शशांक सिंह (5.5 करोड़)
  • प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स (RR)

  • संजू सैमसन (18 करोड़)
  • यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)
  • रियान पराग (14 करोड़)
  • ध्रुव जुरेल (14 करोड़)
  • शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़)
  • संदीप शर्मा (4 करोड़)

ये भी पढ़ें: लक्ष्मण भारतीय टी-20 टीम के कोच बने: टीम अगले हफ्ते साउथ अफ्रीका जाएगी, 8 नवंबर से खेलेगी 4 मैचों की सीरीज

पंत, श्रेयस और डु प्लेसिस को नहीं किया रिटेन

रिटेंशन की सबसे बड़ी बात यह रही कि ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, फाफ डु प्लेसिस को उनकी टीमों ने रिटेन नहीं किया। वहीं एमएस धोनी एक बार फिर अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। धोनी बतौर अनकैप्ड प्लेयर रिटेन हुए (IPL 2025 Retention) हैं।

ये भी पढ़ें: कूच बिहार ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित: कप्तान सहित बिलासपुर के 6 खिलाड़ी टीम में, पहला मुकाबला हरियाणा से

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article