MPPSC Result: राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 का रिजल्ट घोषित, 140 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

MPPSC Result: राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 का रिजल्ट घोषित, 140 पदों के लिए हुई थी परीक्षा। 2961 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

MPPSC Result: राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2023 का रिजल्ट घोषित, 140 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
  • वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित।
  • 140 पदों के लिए आयोजित हुई थी परीक्षा।
  • 2961 उम्मीदवारों की जारी की गई  सूची

MPPSC Result: मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग MPPSC ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रारंभिक  परीक्षा 20 दिसंबर को कुल 140 पदों के लिए आयोजित हुई थी। वन क्षेत्रपाल के 126 और सहायक वन संरक्षक के 12 पद घोषित किए थे।

संबंधित खबर:MPPSC News: शिवराज की परंपरा पर लगा ब्रेक,सीएम बोले- राष्ट्रगान की तुलना मप्र गान से ठीक नहीं, सिर्फ राष्ट्रगान के लिए खड़े होना चाहिए

बता दें, कि मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC Result)  ने OBC आरक्षण के प्रकरणों को लंबित देखते हुए वन सेवा के नतीजे भी 87:13:13 के फार्मूले से घोषित किए हैं। साथ ही 87 प्रतिशत पदों के लिए मुख्य सूची घोषित हुई है। वहीं 13-13 प्रतिशत पदों के अनुपात में 2 प्रावधिक सूची अनारक्षित और OBC वर्ग के लिए घोषित की गई है।

संबंधित खबर:MPPSC News: MPPSC में चयनित 686 अधिकारियों को CM यादव देंगे नियुक्ति पत्र, इन विभागों में होंगे पदस्थ

   2961 उम्मीदवारों की सूची जारी

सूची (MPPSC Result) में पदों के मुकाबले 20 गुना उम्मीदवारों के अनुपात में 2961 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। ये उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के अगले दौर में शामिल हो सकेंगे। प्रदेश के 52 जिला मुख्यालयों ये परीक्षा दो सत्रों में हुई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article