MPESB RESULT: संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम

MPESB RESULT: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों का रिजल्ट घोषित।

MPESB RESULT: संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित, इस लिंक से देखें परिणाम

हाइलाइट्स

  • संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित
  • 26 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
  • 1641 पदों पर रिजल्ट जारी

भोपाल। MPESB RESULT: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-1, सब ग्रुप-1 और ग्रुप-2, सब ग्रुप-1 के अंर्तगत पदों की भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं।

26 हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

इसमें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और वरिष्ठ उद्यान अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पद के लिए 7 अप्रैल 2023 को परीक्षा हुई थी जिसका रिजल्ट घोषित किया गया है। इसमें मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने करीब 2 हजार पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसमें शामिल होने के लिए करीब 40 हजार आवेदकों ने फार्म भरा था। इस परीक्षा में 26 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

1641 पदों पर रिजल्ट जारी

बता दें कि चयन मंडल ने 2 हजार पदों में से सिर्फ 1641 पदों पर रिजल्ट जारी किया है। क्योंकि कोर्ट में मामला होने के कारण 100 फ़ीसदी की जगह 87 फ़ीसदी रिजल्ट ही घोषित किया गया है। यह रिजल्ट 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से जारी हुआ है।

नीचे दी गई लिंक से आप अपना परिणाम देख सकते हैं।

https://esb.mp.gov.in/results/RESULT_23/Group1_SG1_Group2_SG1_RES2023/default_Results.htm

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article