Muslim Personal Law Board: नहीं रहें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष, 93 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Muslim Personal Law Board: नहीं रहें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष, 93 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस Muslim Personal Law Board: President of Muslim Personal Law Board no more, breathed his last at the age of 93

Muslim Personal Law Board: नहीं रहें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष, 93 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Muslim Personal Law Board: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी की निधन की खबर है। बताया जा रहा है कि पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष की तबीयत पिछले काफी समय से खराब थी। इलाज के लिए उन्हें रायबरेली से लखनऊ लाया गया था।  93 वर्ष की उम्र में उन्होंने आखिरी   सांस ली।

मुस्लिम बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने अध्यक्ष के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि मौलाना राबे हसनी नदवी पिछले काफी समय से बीमार थे और आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने लखनऊ स्थित इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवतुल उलमा (नदवा) में आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express Train : क्या फ्लाइट के सफर को मात देगी वंदे भारत की रफ्तार, क्या हैं सुविधाएं?

इस दिन किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक 

बता दें कि नदवी को चार दिन पहले निमोनिया होने पर रायबरेली स्थित उनके पुश्तैनी घर से लखनऊ लाया गया था। वहीं उनकी नमाज-ए-जनाजा आज रात 10 बजे नदवा में पढ़ी जाएगी और शुक्रवार सुबह आठ बजे रायबरेली में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

21 साल से थे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष

बता दें कि मौलाना नदवी पिछले करीब 21 साल से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष थे। जून 2002 में हैदराबाद में हजरत मौलाना काजी मुजाहिदुल इस्लाम कासमी (रहमतुल्लाह अली) की मृत्यु के बाद उन्हें सर्वसम्मति से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद से अब तक वह इस पद पर बने हुए थे। साथ ही बताते चलें कि अरबी भाषा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- CSK Vs RR: जीत नहीं दिला सके धोनी, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की हार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article