Advertisment

रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति के लिये जानकारियां जुटाने के उद्देश्य से की सर्वे की शुरुआत

author-image
Bhasha
भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

मुंबई, एक जनवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुद्रास्फीति की उम्मीदों और उपभोक्ताओं के विश्वास का पता लगाने के लिये सर्वेक्षण के अगले दौर की शुरुआत की शुक्रवार को घोषणा की। इससे मौद्रिक नीति के लिये उपयोगी जानकारियां मिलती हैं।

Advertisment

केंद्रीय बैंक नियमित रूप से ये सर्वेक्षण कराता है।

मुद्रास्फीति के प्रत्याशा सर्वेक्षण (आईईएसएच) के जनवरी 2021 के दौर की शुरुआत की घोषणा करते हुए आरबीआई ने कहा कि इसका लक्ष्य 18 शहरों में अपने व्यक्तिगत उपभोग के आधार पर लगभग 6,000 घरों से मूल्य बदलावों और मुद्रास्फीति पर व्यक्तिगत आकलनों का पता लगाना है। इन शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरू, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण में तीन महीने में मूल्य में हुए बदलाव (सामान्य मूल्य और विशिष्ट उत्पाद समूहों की कीमतें) के साथ-साथ एक साल आगे की अवधि और मौजूदा अवधि का तुलनात्मक अनुमानित मूल्य पूछा जाता है।’’

उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सीसीएस) सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार परिदृश्य, मूल्य स्तर, परिवारों की आय और व्यय पर उनकी भावनाओं के बारे में गुणात्मक प्रतिक्रियाएं मांगता है।

Advertisment

सर्वेक्षण नियमित रूप से 13 शहरों - अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम में आयोजित किया जाता है। सर्वेक्षण में 13 शहरों में लगभग 5,400 उत्तरदाताओं को शामिल किया जाता है।

आरबीआई ने कहा कि सर्वेक्षण के परिणाम मौद्रिक नीति के लिये उपयोगी जानकारियां प्रदान करते हैं। मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 3-5 फरवरी 2021 के लिये निर्धारित है।

भाषा

सुमन महाबीर

महाबीर

Advertisment
चैनल से जुड़ें