UP Panchayat Chunav 2021: जारी हुई आरक्षण सूची, जानिए OBC महिला और अनारक्षित सीटों में कितना हुआ बदलाव

UP Panchayat Chunav 2021: जारी हुई आरक्षण सूची, जानिए OBC महिला और अनारक्षित सीटों में कितना हुआ बदलाव

उत्तर प्रदेश। यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए हाईकोर्ट के (UP Panchayat Election 2021)आदेश पर नए सिरे से तय किए गये पदों के आरक्षण और आरक्षित सीटों के आवंटन की पहली सूची आज शनिवार 20 मार्च को प्रकाशित की है। सोमवार 22 मार्च तक इन सूचियों का प्रकाशन होगा। इसके साथ ही 20 मार्च से 23 मार्च के बीच इस पहली सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 24 से 25 (UP Panchayat Election 2021)मार्च के बीच इन दावे और आपत्तियों का संकलन कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी. 26 मार्च को इस अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

बता दें कि हाईकोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर किए गए बदलाव को खारिज करने के बाद अब जारी होने वाली सूची में आधार पर वर्ष 2015 को माना गया है। बता दें कि नई आरक्षण सूची जारी होने से कई जिलों में पहले घोषित की गई सूची में आरक्षण पाने वाले उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी हैं वहीं कुछ उम्मीदवारों के चेहरे खिल गए हैं।

अनुसूचित जाति : कानपुर नगर , औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी , जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला। Also Read –UP Panchayat Chunav 2021: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों पर लगा ब्रेक!, इलाहाबाद HC ने प्रकिया पर लगाई रोक

अनुसूचित जाति (स्त्री): शामली, बागपत , लखनऊ , कौशांबी , सीतापुर , हरदोई जिला।

अन्य पिछड़ा वर्ग (स्त्री) : संभल, हापुड़, एटा , बरेली , कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला।

अन्य पिछड़ा वर्ग : आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत , बस्ती, संतकबीरनगर , चंदौली , सहारनपुर , मुजफ्फरनगर जिला।

स्त्रियों के लिए आरक्षित : बुलंदशहर, सुल्तानपुर, आगरा, सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़ , बहराइच, गाजीपुर , जौनपुर, शाहजहांपुर , मुरादाबाद, बलरामपुर, अलीगढ़ , मऊ, कन्नौज जिला।

अनारक्षित : हाथरस, मथुरा , प्रयागराज , फतेहपुर, कानपुर देहात , गोरखपुर, देवरिया , महाराजगंज , गोंडा , श्रावस्ती , अयोध्या, बिजनौर , रामपुर, अमरोहा , मेरठ , गाजियाबाद , गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही, अमेठी ,कासगंज , फिरोजाबाद, मैनपुरी, सोनभद्र, हमीरपुर जिला।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password