गणतंत्र दिवस: मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में कौन फहराएगा झंडा, 4 दिन में निकले 3 ऑर्डर, आखिर क्या है बदलाव की वजह

Republic Day Flag Hoisting Jabalpur: जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर PWD मंत्री राकेश सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इससे पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को नामांकित किया गया था, अब आदेश बदल दिया गया है।

Republic Day Flag Hoisting Jabalpur pwd minister Rakesh Singh

Republic Day Flag Hoisting Jabalpur: आने वाले गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में झंडा फहराने को लेकर बदलते आदेश सुर्खियां बटोर रहे हैं। 4 दिन में 3 आदेश निकल चुके हैं। जबलपुर में झंडा फहराने के लिए पहले डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को नामांकित किया गया था। फिर कलेक्टर दीपक सक्सेना और अब PWD मंत्री राकेश सिंह का नाम है।

पहले आदेश में क्या लिखा था ?

republic day order 1

21 जनवरी को मंत्रालय से निकले फ्लैग होस्टिंग के आदेश में लिखा था कि जबलपुर में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को झंडा फहराने के लिए नामांकित किया गया था। वहीं PWD मंत्री राकेश सिंह को छिंदवाड़ा में झंडा फहराना था।

दूसरे आदेश में क्या है ?

republic day order 2

23 जनवरी को जारी दूसरे आदेश में लिखा है कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर की जगह देवास जिला मुख्यालय में झंडा फहराएंगे। जबलपुर में कलेक्टर दीपक सक्सेना झंडा फहराएंगे।

तीसरे आदेश में क्या है ?

Republic Day Flag Hoisting Jabalpur

24 जनवरी को संस्कारधानी में ध्वजारोहण के लिए निकले तीसरे आदेश में PWD मंत्री राकेश को जबलपुर में झंडा फहराने के लिए नामांकित किया गया है। वहीं छिंदवाड़ा में अब कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: सिविल जज भर्ती परीक्षा पर रोक: MP हाई कोर्ट ने जज भर्ती परीक्षा 2022 के विज्ञापन पर लगाया स्टे

आखिर क्यों बदले आदेश ?

सूत्रों के मुताबिक जबलपुर PWD मंत्री राकेश सिंह का गढ़ है। वे जबलपुर लोकसभा से 4 बार के सांसद रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की थी। वे जबलपुर पश्चिम सीट से विधानसभा के सदस्य हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनके गढ़ में वे ही 26 जनवरी को ध्वजारोहण करेंगे इसलिए आदेश में बदलाव किए गए हैं।

मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले

MP Cabinet Meeting Decisions: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन, ओम्कारेश्वर समेत 17 धार्मिक स्थलों में शराबबंदी का निर्णय लिया गया है। साथ ही मंत्रियों को अब अपने विभाग में तबादले का अधिकार मिल गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article