Republic Day 2022: देशभक्ति के रंग में डूबा प्रदेश, नेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Republic Day 2022: देशभक्ति के रंग में डूबा प्रदेश, नेताओं ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीएम शिवराज ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र गौरव के इस पर्व पर हम सभी अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लें और उनका अक्षरशः पालन करें, ताकि हमारा देश प्रगति और उन्नति के पथ पर सदैव गतिमान रहे।

साध्वी प्रज्ञा ने दी शुभकामनाएं

74 बंगला स्थित आवास सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने झंडा वंदन कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी
साल 1950 में 26 जनवरी के दिन देश में संविधान लागू किया गया था और तभी से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस (Republic Day) के तौर पर मनाया जाता है. भारत देश इस बार अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस का जश्न देशभर में काफी उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए इस मौके पर सभी एक दूसरे को देशभक्ति के मैसेज भेज कर बधाई देते हैं। उधर भोपाल सांसद ने आज अपने 74 बंगला स्थित आवास और 5 नंबर बस स्टाप पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने झंडा वंदन कर समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

गृह मंत्री मिश्रा ने दी बधाई
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेशवासियों को बधाई दी है उन्होंने एक वीडियो जारी किया गृह मंत्री मिश्रा ने कहा कि 73वें गणतंत्र दिवस की सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सब कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए कार्य करते रहें और देश-प्रदेश के नागरिकों के सशक्तिकरण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। जय हिंद,जय भारत।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लाल परेड मैदान में प्रात: 9 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल द्वारा भव्य परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की आकर्षक झाँकियाँ निकलेंगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password