Advertisment

जाने माने बाइकर श्रीनिवासन का सड़क हादसे में निधन

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 15 जनवरी (भाषा) बेंगलुरू के जाने माने बाइकर किंग रिचर्ड श्रीनिवासन की राजस्‍थान के जैसलमेर जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब श्रीनिवासन की लग्‍जरी मोटर बाइक एक ऊंट से जा टकराई।

सानगढ़ पुलिस थाने के हैड कांस्‍टेबल सोनाराम भाटी ने बताया कि यह हादसा बुधवार की रात फतेहगढ़ उपखंड में हुआ। श्रीनिवासन अपने तीन अन्‍य दोस्‍तों के साथ जैसलमेर जा रहे थे कि उनकी लग्‍जरी बाइक के सामने एक ऊंट आ गया।

भाटी ने बताया कि सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी वहीं मौत हो गयी। पोस्‍टमार्टम के बाद शव बृहस्‍पतिवार को परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisment

श्रीनिवासन बेंगलुरू के नारायण व चेन्‍नई के डा विजय व वेणुगोपाल के साथ टूर पर थे और उन्‍हें 23 जनवरी को बेंगलुरू पहुंचना था।

खबरों के अनुसार श्रीनिवासन बाइक पर एशिया, यूरोप, अमेरिका व आस्‍ट्रेलिया में हजारों किलोमीटर लंबी अनेक यात्राएं कर चुके थे।

भाषा पृथ्‍वी

रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें