Habibganj Forlen Underpass : राहत! प्रदेश का पहला फोरलेन हबीबगंज अंडर पास तैयार! 26 को मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे उद्घाटन

Habibganj Forlen Underpass : राहत! प्रदेश का पहला फोरलेन हबीबगंज अंडर पास तैयार! 26 को मंत्री भूपेंद्र सिंह करेंगे उद्घाटन

भोपाल। शहरवासियों को दो दिन बाद सौगात मिलने ला रही है। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल प्रदेश का पहला फोरलेन हबीबगंज अंडर पास बन कर तैयार हो चुका है। 26 अप्रैल को मंत्री भूपेंद्र सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद यहां ट्रेफिक शुरू हो जाएगा। आपको बता दें इसके शुरू होने के ​बाद शहर के करीब 4 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

इसके शुरू होने के बाद पुराना हबीबगंज अंडर ब्रिज पूरी तरह बंद हो जाएगा। मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पास तैयार हो चुका है जिसके लागत करीब 5.80 करोड़ रुपए हैं। इसके उद्घाटन के साथ ही 26 अप्रैल से ट्रैफिक शुरू हो जाएगा। आपको बता दें अंडर पास से सीधे तौर पर शहर के 4 लाख आबादी को फायदा होने वाला है।

नहीं भरेगा पानी —
अंडरपास को इस तरह से बनाया गया है कि इसके अंदर पानी नहीं भरेगा। वो इसलिए क्योंकि अरेरा कॉलोनी होशंगाबाद रोड दोनों सिरों से मौजूदा अंडरपास 5 फीट ऊंचाई पर है। इसके साथ ही सड़क की ढाल को भी सुधारा गया है। जिससे ट्रैफिक की सुविधा दुरुस्त रहे।

मौजूद कलेक्टर ने 4 साल पहले की थी प्लानिंग —
आपको बता दें मौजूदा कलेक्टर अविनाश लवानिया ने 4 साल पहले इसकी प्लानिंग की थी। उस समय वे भोपाल में नगर निगम कमिश्नर थे। उस समय राज्य सरकार से 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। इसकी बची हुई शेष राशि निगम ने अपने बजट से दी है। आपको बता दें अभी तक जो अंडर पास था उसमें साल भर पानी का रिसाव रहता था। विशेष रूप से बरसात में यह समस्या और बढ़ जाती है। इसकी समस्या होशंगाबाद रोड से लेकर अरेरा कॉलोनी वालों को झेलनी पड़ती थी।

ऐसा है अंडरपास —
रेलवे के सीनियर डीएन महेंद्र सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार अंडर ब्रिज के पास अरेरा कॉलोनी की तरफ से जाने पर बाईं ओर 6—6 मीटर चौड़ाई के दो डैम बनाए गए हैं। जो जमीन से 1.1 मीटर ऊंचे हैं। दोनों डोम वन—वे के रूप में इस्तेमाल होंगे। दोनों को 2 मीटर लंबा, 6 मीटर चौड़ा और 4 मीटर ऊंचा बनाया गया है। अंडरपास पर दोनों और डेढ़ डेढ़ मीटर की नाली बनाई गई हैं।

शहरी क्षेत्र में प्रदेश का पहला ऐसा अंडरपास —
आपको बता दें आमतौर पर हाईवे पर ऐसे अंडर पास होते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के शहरी क्षेत्र में यह पहला ऐसा अंडरपास है। मौजूदा अंडर ब्रिज रेलवे ट्रैक के नीचे से पानी निकलने की पुलिया थी। बाद में यहां सड़क बनाकर से अंडर ब्रिज की तरह इस्तेमाल किया जाने लगा।

26 अप्रैल को भूपेंद्र सिंह करेंगे उद्घाटन —
नगर निगम कमिश्नर बीएस चौधरी कोलसानी के मुताबिक अंडरपास तैयार है।26 अप्रैल को मंत्री भूपेंद्र सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इससे अरेरा कॉलोनी और होशंगाबाद रोड के क्षेत्र में रहवासियों को फायदा होगा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password