Advertisment

ओडिशा में रिश्तेदारों ने व्यक्ति को पेड़ से बांध जलाकर मार डाला

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अंगलु (ओडिशा), 13 जनवरी (भाषा) ओडिशा के अंगुल जिले में शराब पीकर आए दिन हंगामा करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसके रिश्तेदारों ने जला कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि यह घटना हंडापा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कडालीमुंडा गांव में मंगलवार शाम को हुई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया गया और उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई।

उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

अधिकारी ने बताया, ‘‘प्राथमिक जांच से पता चला है कि राजकिशोर प्रधान नाम का यह व्यक्ति अक्सर ही शराब पीता था और इसके बाद हंगामा किया करता था।’’

उन्होंने बताया कि प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें