Advertisment

Weather News: महाराष्ट्र के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, असम में बाढ़ से लोग बेहाल, जानें देशभर के मौसम का हाल

Mumbai Weather: पूरे देशभर में भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में लोगों को बाढ़ का सामना भी करना पड़ रहा है।

author-image
Ujjwal Rai
Weather News: महाराष्ट्र के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी, असम में बाढ़ से लोग बेहाल, जानें देशभर के मौसम का हाल

हाइलाइट्स

  • मुंबई में 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी
  • असम में बाढ़ से 85 लोगों की मौत
  • एमपी में 11 जुलाई तक तेज बारिश के आसार
Advertisment

Mumbai Weather: पूरे देशभर में भारी बारिश हो रही है। कई राज्यों में लोगों को बाढ़ का सामना भी करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र के मुंबई में तो बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पर बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में लगातार तेज बारिश हो रही है। शहर में ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश से पानी ही पानी भरा हुआ है। इसके चलते शहर के स्कूल- कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisment

बारिश से प्रभावित होकर BMC, सरकारी, प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों के पहले सत्र की छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया। आज (9 जुलाई) स्कूल- कॉलेज बंद रहेंगे।

साथ ही भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनें भी कैंसिल की गई हैं।

महाराष्ट्र के इन जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार (9 जुलाई) को मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग मुंबई में 12 जुलाई तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मुंबई में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1916 जारी किया गया है।

असम में बाढ़ के चलते 85 लोगों की मौत

असम में बाढ़ की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। बाढ़, भूस्खलन और तूफान की वजह से मौतों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

Advertisment

बता दें कि राज्य के 28 जिलों के 27.74 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यही नहीं काजीरंगा नेशनल पार्क में 6 गैंडों समेत 137 जंगली जानवरों भी मौत हो गई है।

इन राज्यों में बिजली गिरने की संभावना

असम समेत उसके पड़ोसी राज्यों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

उत्तराखंड में उफान पर नदियां

उत्तराखंड में भी लगातार बारिश हो रही है। राज्य के कई इलाकों में कुमाऊं क्षेत्र की नदियां उफान पर हैं। साथ ही कई जगहों पर जलभराव हो गया है।

Advertisment

कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

देशभर के ज्यादातर राज्यों में तेज बारिश की वजह से लोग परेशान हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में उमस से जूझ रही है। दिल्ली में मानसून की एंट्री तो हो चुकी है, लेकिन लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।

मौसम विभाग ने आज (9 जुलाई) दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभानवा जताई है।

एमपी में  नहीं मिलेगी बारिश से राहत?

मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर अभी जारी हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही श्योपुर और शिवपुरी में बाढ़ जैसे हालात हैं। अभी भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। आने वाले 3 दिनों में प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होगी।

प्रदेश में इस समय कई मौसमी प्रणालियां एक्टिव हैं, जिसके चलते बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 11 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है। यहां पर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में 12 जुलाई तक होगी तेज बारिश!

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जुलाई तक के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें...Bigg Boss OTT 3: अरमान पर भड़के Ajaz Khan, बोले- ये दो लैलाओं का मजनू अरमान, तू हाथ कैसे उठा रहा है बे

Modi Meets Putin: रूस में PM नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात, राष्ट्रपति बोले परम मित्र, आपको देखकर खुशी हुई

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें