Advertisment

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक की हत्या की

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

बांगुई (मध्य अफ्रीकी गणराज्य), 16 जनवरी (एपी) मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) के ग्रिमारी के नजदीक हथियारबंद विद्रोहियों के दो हमलों में कम से कम एक शांतिरक्षक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। देश के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इसकी जानकारी दी ।

Advertisment

मिशन ने बताया कि ये हमले शुक्रवार को हुए जब बुरुंडी और बांग्लादेश के शांतिरक्षक बांगुई से लगभग 200 किमी दूर स्थित ग्रिमारी के नजदीक सुरक्षा अभियान चला रहे थे।

मिशन ने एक वक्तव्य में बताया कि हमले में बुरुंडी के एक शांतिरक्षक की मौत हो गई तथा बांग्लादेश के दो शांतिरक्षक घायल हो गए जिनका उपचार चल रहा है।

बीते कुछ हफ्तों से यहां हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं जिनके चलते 60,000 से अधिक लोग देश से पलायन कर गये हैं ।

Advertisment

एपी

मानसी रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें