RBSE 12th Arts Result 2022: कुछ मिनटों पहले जारी हुए आर्ट्स के नतीजे, जानें कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट

Rajasthan RBSE, 12th Arts Result 2022। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आरबीएसई ने आज कला संकाय के नतीजे घोषित किए है। जिसके साथ ही बोर्ड ने इस साल कुल पास प्रतिशत 96.33 प्रतिशत दर्ज किया है। इस बार छात्र-छात्राओं दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा है।
जानें कैसा है पूरा रिजल्ट
आपको बताते चलें कि, बोर्ड द्ववारा इससे पहले कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए थे। जिसमें रिजल्ट में लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.44 प्रतिशत रहा है। यह लड़कियों से महज 2 फीसदी से कुछ ज्यादा दर्ज किया गया है। इसके अलावा बात करें तो, नतीजो में कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62% रहा था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93% रहा था। इस तरह से लड़के इस स्ट्रीम में भी 2 फीसदी के करीब पीछे रहे हैं।
जानें पिछले साल का कैसा था रिजल्ट
आपको बताते चलें कि, बीते साल के रिजल्ट की बात की जाए तो, आर्ट्स रिजल्ट साल 2021 में 99 फीसदी से अधिक रहा था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.41 फीसदी जबकि, 99.67 फीसदी था। वहीं कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में में कुल 580725 स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं इस परीक्षा में 580725 छात्र-छात्राएं पास हुए थे।
0 Comments