Advertisment

Repo Rate: क्‍या है रेपो रेट, रेपो रेट बढ़ने से आप पर क्या पड़ता है असर, जानिए सबकुछ

RBI Repo Rate: आरबीआई ने हाल ही में रेपो रेट को कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया। लगातार तीसरी बार RBI ने दरों में बदलाव नहीं किया है।

author-image
Bansal news
Repo Rate: क्‍या है रेपो रेट, रेपो रेट बढ़ने से आप पर क्या पड़ता है असर, जानिए सबकुछ

Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो रेट को कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया। लगातार तीसरी बार RBI  ने अपनी दरों में बदलाव नहीं किया है। RBI  गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। RBI ने आखिरी बार रेपो रेट फरवरी में बढ़ाई थी और अभी ये 6.5 फीसदी है।

Advertisment

RBI  की रेपो रेट क्या है और ये आपके जीवन पर कैसे इफेक्ट कर सकती है,  आज हम इस आर्टिकल में सभी जानकारी देंगे।

रेपो रेट क्या है?(What is Repo Rate)

आपको सरल भाषा में बताए, जिस प्रकार लोग अपनी जरूरतों के लिए बैंकों से पैसा लेकर ब्याज चुकाते हैं। उसी तरह सभी बैंक रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया(RBI) से लोन लेती हैं। आरबीआई जिस दर पर बैंकों को कर्ज देता है, उसे ही रेपो रेट (Repo Rate) कहा जाता है।

रेपो रेट कम होने पर आम आदमी को राहत मिल जाती है और रेपो रेट बढ़ने पर आम आदमी के लिए भी मुश्किलें बढ़ती हैं।

Advertisment

रेपो रेट में बदलाव से क्या होता है?

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया(RBI)  के पास रेपो रेट के चलते महंगाई से लड़ने का एक पावरफुल टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। रेपो रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को RBI से मिलने वाला लोन महंगा होगा।

जिससे बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है। इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है।

रेपो रेट होम लोन EMI को कैसे इफेक्ट करता है?

रेपो रेट एक तरह का बेंचमार्क होता है, जिसके चलते दूसरे बैंक आम लोगों को दिए जाने वाले लोन के इंटरेस्‍ट रेट को तय करते हैं। होम लोन और EMI रेपो रेट से तय होती है, जैसे ही सेंट्रल बैंक रेपो रेट में बदलाव करता है, कमर्शियल बैंकों की ब्याज दरें भी बदल जाती हैं।

Advertisment

रेपो रेट में बढ़ोतरी से होम लोन की ईएमआई में बढ़ोतरी होगी क्योंकि बैंक अपनी ब्याज दर बढ़ा देंगे। इसका मतलब है कि कर्ज लेने वाले पर बोझ बढ़ जाएगा। अगर RBI रेपो रेट कम करता है, तो बैंकों को अपनी ब्याज दर भी कम करनी होगी। इसका मतलब है कि कस्टमर को रिपेमेंट का बोझ कम होगा।

ये भी पढ़ें:

Code of Conduct: आदर्श चुनाव आचार संहिता क्‍या होती है? जानिए चुनाव से पहले क्यों लगती है आचार संहिता

World’s Deepest Pit: इस देश में मौजूद है दुनिया का सबसे गहरा गड्ढ़ा, वैज्ञानिकों को मिली थी ये चीजें

Advertisment

History Of Currency: नोटों पर कैसे आई महात्मा गांधी की तस्वीर, जानिए करेंसी नोटों की पूरी कहानी

Disadvantage of Mobile In Night: क्या आप भी रात को लेटकर चलाते हैं मोबाइल? नुकसान जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Repo Rate, what is repo rate?, rbi hikes repo rates, repo rates ,bank rates, rbi repo rates, interest rates, what is the repo rate?, increase in repo rates, what is current rbi repo rate?, bank rates explained, rbi repo rate, repo rate cut, repo rate rbi, repo rate hike, repo rate news, repo rate hiked, repo rate hikes, fixed repo rate, what is repo rate, repo rate kya hai, रेपो रेट, रेपो रेट क्या है?, आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाए, रेपो रेट, बैंक दरें, आरबीआई रेपो रेट, ब्याज दरें, रेपो रेट क्या है?, रेपो रेट में बढ़ोतरी, मौजूदा आरबीआई रेपो रेट क्या है?, बैंक दरों के बारे में बताया गया , आरबीआई रेपो रेट, रेपो रेट में कटौती, रेपो रेट आरबीआई, रेपो रेट में बढ़ोतरी, रेपो रेट समाचार, रेपो रेट में बढ़ोतरी, रेपो रेट में बढ़ोतरी, फिक्स्ड रेपो रेट, रेपो रेट क्या है, रेपो रेट क्या है

Advertisment
REpo Rate rbi repo rates repo rates what is repo rate rbi hikes repo rates bank rates
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें