RBI Recruitment 2025: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड ए और बी के पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

RBI Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड ए और ग्रेड बी के पदों पर भर्ती नकाली गई है। कैंडिडेट्स यहां अप्लाई कर सकते हैं।

RBI Recruitment 2025

RBI Recruitment 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जो उम्मीदवार आरबीआई में नौकरी करना चाहते हैं, वे 11 जुलाई से लेकर 31 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.inपर पूरी की जा सकती है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा 16 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।

रिक्त पदों का विवरण

  • लीगल ऑफिसर: 5 पद

  • मैनेजर (टेक्निकल - सिविल): 6 पद

  • मैनेजर (टेक्निकल - इलेक्ट्रिकल): 4 पद

  • असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा): 3 पद

  • असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल और सिक्योरिटी): 10 पद

शैक्षणिक योग्यता (RBI Recruitment 2025 Eligibility Criteria)

  • लीगल ऑफिसर: कानून में स्नातक की डिग्री (कम से कम 50% अंक) और बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में पंजीकरण आवश्यक।

  • मैनेजर (टेक्निकल): सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री आवश्यक।

  • असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा): हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा और शुल्क

  • पदानुसार न्यूनतम आयु 21 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 30, 35 या 40 वर्ष निर्धारित है।

  • आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

  • आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए ₹600 और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹100 निर्धारित है।

IAF Agniveer Recruitment 2025:इंडियन एयर फोर्स में अग्निवीर के पदों पर निकली भर्ती, कैंडिडेट्स यहां से कर सकते हैं आवेदन

Indian Air Force Recruitment

IAF Agniveer Recruitment 2025: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू कर दी है। यदि आप वायुसेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, तो अब आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article