RBI Repo Rate Cut: मिडिल क्लास को बड़ी राहत, आरबीआई ने 5 साल बाद रेपो रेट में की इतनी कटौती, घट जाएगी आपकी ईएमआई

RBI Monetary Review Policy (MPC) Meeting 2025 केंद्रीय बजट में टैक्स में छूट देने के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर दी है।

RBI-Rapo-Rate Cut

RBI-Rapo-Rate Cut

RBI Repo Rate Cut:  केंद्रीय बजट में टैक्स में छूट देने के बाद अब भारतीय रिजर्व बैंक ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% की कटौती कर दी है।

जिसके बाद अब लोन सस्ते होंगे। यानी आपकी ईएमआई (EMI) अब घट जाएगी। आपको बता दें मौजूदा रेपो रेट अब 6.25 फीसदी हो गया है।

पांच साल पहले घटे थे रेपो रेट

आपको बता दें इससे 5 साल पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2020 में रेपो रेट को घटाया था। हालांकि उसके बाद इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी करते हुए इसे 6.5 प्रतिशत कर दिया गया। इसके बाद आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में की गई थी।

क्या कहना है आरबीआई

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के अनुसार बैठक में इकोनॉमी डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई। गवर्नर के अनुसार हमने बैठक में फैसला किया है कि रेपो रेट को घटाया जा रहा है। अब रेपो रेट 6.50 से घटाकर 6.25 किया जा रहा है। रेपो रेट में कटौती के बाद अब आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

[caption id="attachment_753760" align="alignnone" width="1080"]Rapo Rate cut Rapo Rate cut[/caption]

चुनौतियों से गुजर रही ग्‍लोबल इकोनॉमी

गवर्नर ने कहा कि ग्‍लोबल इकोनॉमी चुनौतियों से गुजर रही है। साथ ही वैश्विक स्‍तर पर महंगाई भी बढ़ रही है। फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से भी रेट में कटौती हो रही है। साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ रहा है। जिस कारण दुनिया भर की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है। भारतीय रुपया अभी प्रेशर में है. रिजर्व बैंक के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।

यह भी पढ़ें: Uddhav Thackeray Big Setback: ठाकरे गुट को लग सकता है बड़ा झटका, 6 सांसद छोड़ सकते हैं पार्टी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article