RBI Repo Rate: आम जनता को बड़ी राहत, नहीं महंगा होगा होम लोन !

RBI गर्वनर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने कहा कि रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला नहीं लिया गया है।

RBI Repo Rate: आम जनता को बड़ी राहत,  नहीं महंगा होगा होम लोन !

Reserve Bank Of India Repo Rate। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को बड़ी राहत दी है जहां पर अब कार और घर का लोन लेना महंगा नहीं होगा । जी हां राहत देते हुए RBI गर्वनर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने कहा कि रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला नहीं लिया गया है।

6.50 फीसदी ही रहेगा रेपो रेट

आपको बताते चलें कि, हाल ही में तीन दिन से चल रही आरबीआई की माॅनिटरी पाॅलिसी कमिटी के बैठक के बाद आज बड़ा फैसला आया है। यहां पर वित्त वर्ष 2023-24 के पहले मॉनिटरी पॉलिसी के तहत गर्वनर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में इजाफा नहीं करने का फैसला लिया है। बता दें कि, इसके साथ ही अब आरबीआई रेपो रेट 6.50 फीसदी पर रहेगा।

बढ़ते संकट के चलते लिया फैसला

आपको बताते चलें कि, इससे पहले 2022-23 के लिए सरकार ने रेपो रेट में आखिरी बढ़ोतरी 8 फरवरी 2023 को की थी, जहां पर केंद्रीय बैंक ने आठ मॉनिटरी पॉलिसी बैठकों में से छह बार रेपो रेट में इजाफा किया है। बताया जा रहा है कि, अब तक आठ मॉनिटरी पॉलिसी बैठकों में से छह बार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है। जिसमें ब आरबीआई रेपो रेट 4 फीसदी पर था और अब रिजर्व बैंक का रेपो रेट 6.5 फीसदी पर पहुंच चुका है। हाल ही में राहत देने के पीछे गर्वनर ने तर्क दिया कि, ग्लोबल स्तर पर बढ़ रहे संकट को ध्यान में रखते हुए भी ये फैसला लिया गया है।

पढ़ें ये खबर भी- https://bansalnews.com/rbi-repo-rate-hike-now-your-emi-has-become-expensive-rbi-announces-0-25-increase-in-repo-rate-dpp/

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article