Ravindra jadeja: 'सब बढ़िया है', IPL 2023 के लिए Retention के बाद जडेजा ने धोनी के लिए लिखा खास मैसेज

Ravindra jadeja: 'सब बढ़िया है', IPL 2023 के लिए Retention के बाद जडेजा ने धोनी के लिए लिखा खास मैसेज

Ravindra jadeja: चेन्नई सुपर किंग्स की गिनती आईपीएल की सबसे सफल टीमों में की जाती है। क्योंकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने चार बार IPL का खिताब जो अपने नाम किया है। वहीं बता दें कि आईपीएल के पिछले सीजन से पहले धोनी ने कप्तानी से हटने का फैसला लिया था। जिसके बाद जडेजा नए कप्तान बनाए गए थे। हालांकि जडेजा की कप्तानी में टीम का बेहद खराब प्रदर्शन रहा था। जिसके बाद बीच सीजन में धोनी ने कप्तानी वापस ली थी। वहीं अब IPL 2023 के लिए एक बार फिर Retain होंने के बाद रविंद्र जडेजा का रिएक्शन आया है।

स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा टीम में फिर से शामिल होंने की खुशी में अपने ट्विटर अकाउंट से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सबकुछ ठीक है, #रिस्टार्ट।' फोटो में एक मैच की तस्वीर देखी जा सकती है, जिसमें वो धोनी के लिए सिर झुका रहे है। देखें...

https://twitter.com/imjadeja/status/1592514722523668480?s=20&t=EHjiA-ayscbVpTRG14sEKA

बता दें कि चेन्नई के लिए आईपीएल का 2022 सीजन बेहद खराब रहा था। एक सीजन में दो कप्तान पहले जडेजा फिर धोनी टीम की नैया पार नहीं लगा सके थे। IPL 2022 में CSK टीम नौंवे पायदान पर रही। ऐसे में चेन्नई के लिए एक बार फिर कप्तान के तौर पर लौट रहे धोनी पर सभी की उम्मीदें रहने वाली है। फैंस चाहेंगे कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई 5वां खिताब घर लाए।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article