Rava Dhokla Recipe: सिर्फ बेसन ही नहीं सूजी से भी बना सकते हैं ढोकला, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Rava Dhokla Recipe: ढोकला नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ढोकला का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि हर कोई इसे पसंद करने लगता है।

Rava Dhokla Recipe: सिर्फ बेसन ही नहीं सूजी से भी बना सकते हैं ढोकला, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Rava Dhokla Recipe: ढोकला नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, ढोकला का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि हर कोई इसे पसंद करने लगता है।  आमतौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है, लेकिन सूजी का ढोकला भी काफी पसंद किया जाता है।

स्वाद से भरा सूजी ढोकला पाचन के लिहाज से भी काफी हल्का होता है। गुजराती स्टाइल में बनने वाला सूजी ढोकला जो भी खाता है वो इसके स्वाद का मुरीद हो जाता है।  सूजी ढोकला दिन में स्नैक्स के तौर पर तो सुबह ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। आप अगर गुजराती फूड को पसंद करते हैं तो इस बार सूजी ढोकला की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

सूजी ढोकला बनाना बेहद आसान है और ये रेसिपी मिनटों में तैयार हो जाती है।  बच्चों के बीच तो ढोकला काफी पसंद किया जाता है।  आप इसे बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रख सकते हैं। आइए जानते हैं सूजी ढोकला बनाने की विधि।

   सामग्री 

1 कप सूजी

1 बड़ा चम्मच रिफाइंड तेल

1 चम्मच अदरक का पेस्ट

1/2 चम्मच काले तिल

1/2 बड़ा चम्मच नारियल

1/2 कप दही

नमक

चीनी

1/2 चम्मच बेकिंग सोडा

1/2 चम्मच सरसों के बीज

करी पत्ता

   विधि 

इस रवा ढोकला को बनाने के लिए एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें सूजी (रवा) को एक मिनट के लिए सूखा भून लें और आंच से उतारकर ठंडा कर लें।

फिर एक कटोरा लें और उसमें दही, चीनी, नमक, खाने का सोडा, अदरक का पेस्ट और थोड़ा-सा तेल डालें।

भुने हुए रवा के साथ सारी सामग्री को थोड़ा गाढ़ा होने तक मिला लीजिए और बैटर को कुछ देर के लिए अलग रख दीजिए।

बैटर को एक चिकने पैन में डालें और लगभग 20 मिनट तक या पक जाने तक भाप में पकाएं। ढोकला पैन को भाप से निकालें और इसे सामान्य कमरे के तापमान पर सेट होने दें।

एक पैन में तेल गर्म करें और सरसों के तेल, तिल, नारियल और करी पत्ते को करीब 30 से 45 सेकेंड तक भून लें।

तड़के को ढोकले के ऊपर डालें और टुकड़ों में काटें। ढोकला तैयार है, अब इसे अपनी पसंद की चटनी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article