Ratlam Looteri Dulhan: ऑनलाइन लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, शादी के लिए लड़की देख रहे युवकों को ऐसे बनाती थीं शिकार

Madhya Pradesh News, Ratlam Looteri Dulhan: आपने आप तक शादी के बाद दुल्हन के भागने के मामले काफी सुनने और देखे होंगे। अब बदलते समय के साथ लुटेरी दुल्हनें हाईटेक हो गई हैं।

Ratlam Looteri Dulhan: ऑनलाइन लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश, शादी के लिए लड़की देख रहे युवकों को ऐसे बनाती थीं शिकार

Ratlam Looteri Dulhan: आजकल मैट्रिमोनियल साइट से जरिए जोड़ियां बनने लगी है। हालांकि कुछ लोग टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करने लगे हैं। यदि आप मैट्रिमोनियल वेबसाइट या ऐप के जरिए अपने लिए दुल्हन की तलाश में हैं, तो सावधान हो जाए।

रतलाम का है मामला

आपने आप तक शादी के बाद दुल्हन के भागने के मामले काफी सुनने और देखे होंगे। अब बदलते समय के साथ लुटेरी दुल्हनें हाईटेक हो गई हैं। ताजा मामला रतलाम से सामने आया है। यहां एक शख्स मैट्रिमोनियल साइट पर फ्रॉड का शिकार हो गया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की रहने वाली महिला ने शादी का झांसा देकर युवक से 1.60 लाख रुपये ऐठ लिए। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- एमपी के शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, जल्द मिलेगा चौथा समयमान वेतनमान

कभी पिता तो कभी मां की बीमारी के नाम पर पैसे लिए

फरियादी सैयद अरशद अली ने अपनी शिकायत में कहा कि ऑनलाइन महिला से बातचीत हुई। उसने खुद को ग्वालियर का बताया था। दोनों की निकाह होने की बात तय हो गई थी। कुछ दिनों बाद महिला ने बड़े पिताजी के बीमारी का हवाला देकर पैसे मागें। इस पर अरशद ने 12 हजार रुपये महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद महिला ने बड़े पिताजी के निधन होने और मां की बीमारी का बहाना बनाकर 1.60 लाख रुपये अरशद से ले लिए। आरोपी महिला की पैसों की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। इसके बाद शक होने पर अरशद ने दीनदयाल नगर में शिकायत दर्ज करवाई।

दुर्ग से महिला को किया गिरफ्तार

साइबर सेल और दीनदयाल नगर पुलिस की टीम ने महिला को छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पकड़ा। उसका नाम शाहीन बेगम पति रफीक खान है। उसके दो साथ अमितेश चौधरी और सूरज कुशवाह फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

अविवाहित पुरुषों को फंसाती थीं जाल में

दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया ने कहा कि महिला से पूछताछ में गैंग के बारे में पता चला है। महिला दुर्ग की निवासी है। वह अमितेश चौधरी और सूरज कुशवाह के साथ मिलकर मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर युवकों को ठगती थी।

दंडोतिया ने बताया कि शाहीन बेगम लड़कों से बात कर बीमारी और अन्य कारणों से पैसों की डिमांड करती थी। साइबर सेल की टीम ने जब बैंक खाते और मोबाइल नंबर्स की जांच की तो गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

यह भी पढ़ें-

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बिना अनुमति युवक ने किया प्रवेश: शिवलिंग को छुआ, कर्मचारी और गार्ड्स पर गिरी गाज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article