रतलाम। कार व बाइक में जोरदार भिंड़त बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया ये पूरी घटना Cctv में कैद हो गई। हादसा नामली बायपास पंचेड़ फंटे पर हुआ। घायल को पुलिस वाहन में रतलाम जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां से घायल को इंदौर रेफर किया गया। पुलिस ने हादसे के बाद वाहनों को एक ओर करवा कर यातायात सुचारू किया ,रतलाम के नामली में बीती रात बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई उसे इंदौर रेफर किया गया। फोरलेन पर नामली का पंचेड़ फंटा अब दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इससे पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं जिसमें करीब दर्जन भर लोग अपनी जान गवा चुके हैं। फोरलेन के निर्माण की शुरुआत के साथ ही विसंगतियों के कारण इस क्रॉसिंग पर हादसे की संभावना हमेशा बनी रहती है।
Bhopal News: बीबीए थर्ड ईयर की छात्रा को लगी एयर गन की गोली, लगा अब उठ नहीं पाऊंगी- अदीबा
Bhopal News: सोमवार को बीबीए की छात्रा को एयरगन का छर्रा लग गया। एक युवक एयरगन से कबूतर का शिकार...