Rattan Lal Kataria: हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस

Rattan Lal Kataria: हरियाणा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो...

Rattan Lal Kataria: हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस

Rattan Lal Kataria: हरियाणा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कटारिया पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती थे। कटारिया पीएम मोदी के बेहद करीबी माने जाते थे, उनके निधन के बाद हरियाणा में शोक की लहर छाई हुई है। आज उनका पार्थिव  शरीर पंचकूला आवास पर रखवाया जाएगा और उसके बाद मनीमाजरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: MP News: HUT आतंकी को लेकर बड़ा खुलासा, भोपाल के इस कॉलेज का प्रोफेसर था डॉ.कमाल

https://twitter.com/JPNadda/status/1659068085717065728?s=20

सांसद कटारिया के निधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताते हुए हरियाणा में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP अध्यक्ष JP नड्‌डा ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। नड्‌डा ने लिखा है कि कटारिया जी, आजीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय व संगठन के लिए समर्पित रहे। उनके रूप में हमने एक सच्चा जनसेवक खोया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक जताते हुए लिखा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे अपने कार्यों और विचारों के माध्मम से सदैव हम सबकी स्मृतियों में रहेंगे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1659102772669685763?s=20

वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, BJP प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, गृह मंत्री अनिल विज ने सांसद रत्न लाल कटारिया के निवास स्थान पर पहुंच श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने दुख की घड़ी में परिवार के सदस्यों को ढांढस बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:

18 May Ka Panchang: ये है आज के शुभ काम के लिए सही समय, पढ़ें आज का पंचांग

MP News: अगर यहां से चुनाव लड़ेंगे तो जीत पक्की, स्वामी अखिलेश्वरानंद की सीएम शिवराज को सलाह

PBKS VS DC: धर्मशाला में चमके दिल्ली के शेर, हाई स्कोरिंग मुकाबले में हारी पंजाब किंग्स

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article