Advertisment

Rashmika Mandanna ने किया खुलासा, एक सीन जो वो कभी नहीं करेंगी

author-image
Bansal news

लंदन में हुए We The Women इवेंट में रश्मिका मंदन्ना ने एक बड़ा फैसला सबके सामने रखा। उन्होंने साफ कहा, वो कभी भी ऑन-स्क्रीन सिगरेट नहीं पिएंगी । रश्मिका का कहना है, अगर स्क्रिप्ट में ऐसा सीन है, तो मैं फिल्म ही छोड़ दूंगी। उन्होंने ये भी माना कि एक्टिंग की दुनिया में रहकर अपनी सीमाएं तय करना आसान नहीं होता। लेकिन वो अपने उसूलों से समझौता नहीं करेंगी। एनिमल जैसी फिल्म पर हो रही आलोचनाओं पर भी रश्मिका ने जवाब दिया, ये सिर्फ एक फिल्म है, कोई किसी को जबरदस्ती देखने के लिए नहीं कह रहा। रश्मिका का मानना है, हर एक्टर को खुद तय करना चाहिए कि वो क्या करेगा और क्या नहीं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें