Weekly Horoscope 1-7 Dec 2025: धनु पर इस सप्ताह मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, मकर को मिलेगा साथियों का साथ, कुंभ मीन साप्ताहि​क राशिफल

Weekly Horoscope 1-7 Dec 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen: धनु पर इस सप्ताह मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान, मकर को मिलेगा साथियों का साथ, कुंभ मीन साप्ताहि​क राशिफल 

Weekly Horoscope 1-7 Dec 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal

धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल 1-7 Dec

Weekly Horoscope 1-7 Dec 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 1 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि दिसंबर के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 1 से 7  दिसंबर के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2025). 

साप्ताहिक ग्रह गोचर

इस सप्ताह सूर्य, मंगल और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेंगे। बुध प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा और 6 दिसंबर को 9:53 रात से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। वक्री गुरु प्रारंभ में कर्क राशि में रहेंगे तथा 3 दिसंबर को 11:00 मिथुन राशि में वक्री होकर प्रवेश करेंगे। 

धनु, मकर, कुंभ, मीन साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल -

धनु राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ा सा प्रयास करने से ही कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं को भी आप आसानी से पराजित कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। आप थोड़ा सा भी प्रयास करेंगे तो आपके पास धन आ सकता है। भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है। आपके पेट में तकलीफ हो सकती है। ‌इस सप्ताह आपके लिए एक, 6 और 7 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल - 

इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है। परंतु आपको इसके लिए प्रयास करना होगा। प्रयास की कमी से धन आने की मात्रा में कमी हो सकती है। भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में साथियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी शत्रुओं को पराजित करने में आप सफल हो सकते हैं। दो और तीन दिसंबर आपके लिए शुभ है। इस दिन आपके कार्य सफल हो सकते हैं।  6 और 7 दिसंबर को आपको सतर्कता के साथ कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल - 

अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्यालय में सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी एवं आपकी एक दबंग छवि बन सकती है भाग्य से इस सप्ताह आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य पिछले सप्ताह जैसा ही रहेगा। आपके पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है। दुर्घटनाओं से आपको इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए चार और पांच दिसंबर अच्छा है। आपको अपने लंबित कार्यों को इस सप्ताह निपटाने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है। 

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल - 

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। धन आने का योग है। अतः आपको चाहिए कि अगर आप चाहें तो आप लाटरी या शेयर में अपनी धनराशि लगा सकते हैं। कचहरी के कार्यों में आपको सतर्क रहना चाहिए। भाई और बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। माता जी का स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपकी संतान से आपके सहयोग प्राप्त हो सकता है। दुर्घटनाओं का कोई  योग नहीं है। इस सप्ताह आपके लिए एक, छह और 7 दिसंबर कार्यों को सफल बनाने के लिए उत्तम दिन है। सप्ताह के बाकी दिन आपके लिए ठीक-ठाक हैं। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप  प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

Pandit Anil Pandy Jyotishacharya

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 2025: सिंह वाले खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी, कन्या को मिल सकते हैं विवाह के प्रस्ताव, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article