Weekly Horoscope 8-14 December 2025: धनु वाले दुर्घटनाओं से रहें सतर्क, मकर को कचहरी के कामों में मिलेगी सफलता, कुंभ-मीन पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 8—14 Dec 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 8 दिसंबर से शुरू हो रहा नया सप्ताह धनु राशि वालों के लिए सतर्क रहने की सलाह दे रहा है तो वहीं मकर वालो को कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। 

Weekly Horoscope 8-14 December 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 8-14 Dec 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 8 दिसंबर सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे के अनुसार कि नया सप्ताह धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal) 

धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2025

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल | dhanu weekly horoscope 2025 

धनु राशि वालों के लिए सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कचहरी के कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। भाग्य से थोड़ी बहुत मदद मिलेगी। दुर्घटनाओं से आपको उसे सतर्क रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। व्यापार के प्रति आप सतर्क रहें। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 दिसंबर कार्यों को करने के लिए परिणाम मूलक है। 8 और 9 दिसंबर को आपको सचेत रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Horoscope 2025) 

इस सप्ताह आपके पास धन आने की उम्मीद है। व्यापार में लाभ होगा। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। थोड़ा सा परिश्रम करना पड़ेगा। आपके पेट में कुछ तकलीफ हो सकती है।  भाई बहनों के साथ संबंध नरम-गरम रहेंगे। आप और आपके पूरे परिवार का स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। इस सप्ताह आपके लिए आठ और नो दिसंबर कार्यों को करने के लिए शुभ है। 10, 11 और 12 तारीख को आपको सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें। सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल - (Kumbh Weekly Horoscope 2025)

इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है। यह धन गलत रास्ते से भी आ सकता है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है।  संतान की तरफ से आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिए। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी। आपको अपने परिश्रम पर विश्वास करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपके लिए 10, 11 और 12 की दोपहर तक का समय कार्यों को करने के लिए अच्छा है। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें   सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Horoscope 2025)

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। कार्यालय में आपको सफलताएं मिलेंगी। आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में लाभ हो सकता है। आपके या आपके जीवन साथी के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है।  आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए 12 की दोपहर के बाद से लेकर 13 और 14 तारीख  कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। 10, 11 और 12 को दोपहर तक आपको सतर्क रहकर कार्यों को करना चाहिए। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

यह ही पढ़ें:Aaj ka Rashifal 5 December 2025: धनु के विवाह में बदल सकते हैं प्रेम प्रसंग, मकर को नौकरी में हो सकती है परेशानी कुंभ मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article