Advertisment

Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026: मेष वाले पार्टनर से रखें अच्छा व्यवहार, वृष वाले वाणी पर रखें संयम, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly Horoscope 23 February -1 March 2026   Mesh Vrash Mithun Kark saptahik rashifal astrology hindi news

Weekly Horoscope 23 February- 1 March 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal:23 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 23 फरवरी से  1 मार्च के  बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

Advertisment

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

आपके संतान को लाभ होगा। शत्रुओं को आप प्रयास करने पर पराजित कर सकते हैं। धन लाभ में कमी होगी। आपको अपना व्यवहार इस सप्ताह अपने जीवनसाथी एवं बिजनेस पार्टनर के प्रति ठीक रखना चाहिए। कचहरी के कार्यों में आप सावधान रहें। भाई बहनों के साथ नरम-गरम संबंध बनेंगे। 

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं। 24 और 25 फरवरी को अगर आप प्रयास करेंगे तो आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने अधिकारियों से व्यवहार कुशलता रखनी चाहिए। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा कार्यालय में आपकी स्थिति खराब हो सकती है। पिताजी को कष्ट हो सकता है। माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा सा धन आ सकता है।

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 24 और 25 फरवरी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए उपयोगी है। 23 फरवरी को आपको बड़ी सतर्कता के साथ कार्यों को करना चाहिए। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें।

साप्ताहिक शुभ दिन 

 सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026: सिंह को व्यापार में होगा लाभ, कन्या वाले कचहरी के काम में रहें सावधान, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल  

Advertisment

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल :-

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। भाग्य से आपको कम मदद मिल पाएगी। धर्म के कार्यों में मन नहीं लगेगा। अगर पहले से आपके पेट में कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सचेत रहें। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। अपने प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। 

इस सप्ताह आपके लिए 26 और 27 फरवरी कार्यों को करने के लिए मददगार है। 24 और 25 फरवरी को आपको सजग रहना चाहिए। 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पास धन आने की संभावना है। व्यापार के प्रति आपको सजग रहना चाहिए। दुर्घटनाओं के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। भाग्य से मामूली मदद प्राप्त हो सकती है। भाई बहनों के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। 

Advertisment

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 23 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। 26 और 27 फरवरी को आपको अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहना चाहिए अन्यथा आपके कार्य नहीं हो पाएंगे। 

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है।  

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 23 February- 1 March 2026: धनु वाले शत्रुओं से रहें सावधान, मकर को करना होगा परिश्रम, कुंभ मीन साप्ताहिक राशिफल

Advertisment
Weekly Horoscope 2026 Weekly Horoscope 23 February-1 March 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें