/bansal-news/media/media_files/2026/01/30/weekly-horoscope-2-8-feburary-2026-saptahik-rashifal-singh-kanya-tula-vrashchik-2026-01-30-11-44-53.jpg)
Weekly Horoscope 2-8 Feb 2026 Singh Kanya Tula Vrashchik Saptahik Rashifal: 2 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।
ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं इस 2 से 8 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026).
साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar)
सूर्य-मंगल गोचर (Surya Mangal Gochar )
इस सप्ताहिक सूर्य और मंगल मकर राशि में रहेंगे।
वक्री गुरु
वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।
शनि- राहु
शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
बुध गोचर
बुध प्रारंभ में मकर राशि में तथा 3 फरवरी को 9:12 रात से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र गोचर
शुक्र प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे।
5 तारीख को 12:15 रात से कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। धन प्राप्ति की उम्मीद है इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को आसानी से पराजित कर सकते हैं।आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी इस सप्ताह आपको अपने परिश्रम पर यकीन करना चाहिए।
साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)
इस सप्ताह आपके लिए 3 और 4 फरवरी किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए मददगार है। 2 फरवरी को आपको सचेत होकर कार्यों को करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का वाचन करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल :-
यह सप्ताह आपके संतान के लिए काफी अच्छा है। उसके प्रेम संबंधों में वृद्धि हो सकती है। उसका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपके शत्रु शांत रहेंगे परंतु परास्त नहीं होंगे। कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी । व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।
साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)
इस सप्ताह आपके लिए 5-6 और 7 तारीख कार्यों को करने के लिए लाभदायक है। तीन और चार तारीख को आपको होशियार रहकर अपने कार्यों को करना चाहिए।
साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल:-
इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। भाग्य से मामूली मदद मिलने की उम्मीद है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु परास्त नहीं होंगे। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में कुछ बाधा आ सकती है।
साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)
इस सप्ताह आपके लिए दो और 7 तारीख के दोपहर के बाद से तथा 8 तारीख कार्यों को करने हेतु फलदायक हैं। 5, 6 और 7 तारीख के दोपहर तक का समय जागरूक रहने का है।
साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay)
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।
साप्ताहिक शुभ दिन
सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेगा। एक भाई को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रयास करने पर आप अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। कार्यालय में आपकी स्थिति मजबूत होगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपको अपने संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा।
इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार फरवरी विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने हेतु अनुकूल है। 7 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर और 8 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए।
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें।
सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us