Weekly Horoscope 2026: मेष का ऑफिस में रहेगा दबदबा, वृष के पास गलत रास्ते से धन आने के योग, मि​थुन कर्क साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2-8 Feb  2026 Saptahik Rashifal mesh vrash mithun kark

Weekly Horoscope 2-8 Feb 2026 Mesh Vrash Mithuns Kark Saptahik Rashifal: 2 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 2 से 8 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

साप्ताहिक ग्रह गोचर (Weekly Grah Gochar) 

सूर्य-मंगल गोचर (Surya Mangal Gochar ) 

इस सप्ताहिक सूर्य और मंगल मकर राशि में रहेंगे। 

वक्री गुरु

वक्री गुरु मिथुन राशि में रहेंगे।

शनि- राहु

शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे। 

बुध गोचर

बुध प्रारंभ में मकर राशि में तथा 3 फरवरी को 9:12 रात से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 

शुक्र गोचर

शुक्र प्रारंभ में मकर राशि में रहेंगे। 

5 तारीख को 12:15 रात से कुंभ राशि में गोचर करेंगे।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क साप्ताहिक राशिफल 

मेष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपका व्यापार अच्छा चलेगा। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपके दबाव में ऑफिस के कर्मचारी रहेंगे। ऑफिस में आपके स्वभाव में थोड़ा क्रोध आ सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई बहनों से संबंध सामान्य रहेंगे।

साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)

इस सप्ताह आपके लिए 2 फरवरी, 7 फरवरी को दोपहर के बाद से तथा 8 फरवरी कार्यों को करने के लिए उपयुक्त है। 5, 6 और 7 फरवरी के दोपहर तक आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन 

 सप्ताह का शुभ दिन रविवार है।

वृष राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। गलत रास्ते से धन आने का भी योग है। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक है। व्यापारियों को विभिन्न कार्यालयों के कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है।

साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)

इस सप्ताह आपके लिए तीन और चार फरवरी कार्यों को करने के लिए सफलता दायक हैं। 7 फरवरी की दोपहर से बाद से लेकर और 8 फरवरी को आपको सचेत रहकर  कार्यों को करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह भाग्य से आपको थोड़ी मदद मिल सकती है। कार्यालय में आपकी स्थिति पहले जैसी ही रहेगी। अगर आपको पेट में कोई तकलीफ है तो इस सप्ताह दूर हो सकती है। अगर कोई दुर्घटना होती है तो आप उसमें बच जाएंगे।

साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)

इस सप्ताह आपके लिए 5, 6 और 7 फरवरी  कार्यों को करने के लिए अनुकूल है। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं।

साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन लाल मसूर की दाल का दान करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर वहां पर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल 

अविवाहित जातिकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है। उनके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे। युवकों के लिए भी यह सप्ताह ठीक है। उनके प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। वैवाहिक व्यक्तियों  का इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।  कचहरी के कार्यों में थोड़ा सावधान रहें। भाग्य से आपको सामान्य परंतु एकाएक लाभ मिल सकता है। 

साप्ताहिक लकी डेट (Weekly Lucky Unlucky Date Day)

इस सप्ताह आपके लिए 2, 7 और 8 फरवरी कार्यों मैं सफलता प्राप्त करने हेतु सही हैं। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। 

साप्ताहिक उपाय (Weekly Upay) 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप गरीब बच्चों के बीच में पुस्तकों का दान दें।

साप्ताहिक शुभ दिन 

सप्ताह का शुभ दिन सोमवार है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article