Weekly Horoscope 16-22 February: सिंह की लवलाइफ में आएगा मोड़! कन्या के लिए ये पांच दिन हो सकते हैं अशुभ, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 19-22 Ferbruary 2026 singh kanya tula vrashchik Saptahik Rashifal

Weekly Horoscope 16-22 Feb 2026 Dhanu Makar Kumbh Meen Saptahik Rashifal: 16 फरवरी सोमवार से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। हिन्दू धर्म ज्योतिष (Dharam Jyotish) में भविष्यफल जानने के कई तरीके होते हैं।

ऐसे में लग्न राशि के आधार पर जानने का प्रयास करते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में ग्रहों की चाल आपके लिए क्या खास लेकर आएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से जानते हैं  इस 16 से 22 फरवरी के बीच आपके लिए कौन सी तारीखें शुभ-अशुभ रहेंगी, किस दिन काम करने पर आपको सफलता मिलेगी। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल (weekly horoscope 2026). 

साप्ताहिक राशिफल 16 से 22 फरवरी धनु, मकर, कुंभ, मीन

साप्ताहिक ग्रह गोचर 

सूर्य गोचर 

इस सप्ताह सूर्य, बुध, शुक्र और वक्री राहु कुंभ राशि में रहेंगे।

गुरु गोचर 

इस सप्ताह गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। 

मंगल गोचर 

इस सप्ताह मंगल मकर राशि में रहेंगे। 

शनि गोचर 

इस सप्ताह शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल 

अविवाहित और युवा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है। उनको विवाह और प्रेम के नए-नए संबंध प्राप्त होंगे। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह ठीक है। नौकरी पैसा लोगों को भी इस सप्ताह थोड़ी राहत मिल सकती है। भाग्य से आपको मदद प्राप्त होगी।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 17, 18 और 19 तारीख कार्यों को करने के लिए फल दायक हैं। सप्ताह के बाकी दिनों में आपको बड़े सजगता के साथ कार्यों को करना है।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन  काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है। 

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आप शत्रुओं पर अपना दबाव बड़े आसानी के साथ बना सकते हैं। आपके संतान को लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। दुर्घटनाओं से आप साफ-साफ बचेंगे। नौकरी पैसा लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक है। व्यापारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए।  जनप्रतिनिधियों को भी इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 20 और 21 फरवरी कार्यों को करने के लिए अनुकूल हैं।  सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल 

जनप्रतिनिधियों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों की पढ़ाई थोड़ी बहुत बाधा के साथ ठीक-ठाक चलेगी। आपके शत्रु इस सप्ताह शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं होंगे। भाग्य से आपको मदद मिल सकती है। व्यापारियों का व्यापार ठीक चलेगा। मामूली धन आने की उम्मीद है।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 16 और 22 तारीख कार्यों को करने के लिए परिणाम दायक है। 20 और 21 तारीख को आपको सचेत रहकर के अपने कार्यों को करना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय 

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।  

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपके अंदर क्रोध की मात्रा भी बढ़ सकती है। आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सचेत रहना चाहिए। आपको अपने संतान से मामूली सहायता प्राप्त हो सकती है। आप थोड़े सा  प्रयास करके अपने शत्रुओं को इस सप्ताह पराजित कर सकते हो। भाग्य से इस सप्ताह मदद की उम्मीद ना रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा।

साप्ताहिक शुभ अशुभ तारीखें

 इस सप्ताह आपके लिए 17 , 18 और 19 तारीख कार्यों को सिद्ध करने के लिए शुभ है। 22 तारीख को आपको होशियार रहना चाहिए।

साप्ताहिक उपाय 

 इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

साप्ताहिक शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

यह भी पढ़ें: Valentine Day Rashifal 2026: धनु वालों को मिल सकता है नई जॉब का ऑफर, मकर की कारोबार में बड़ी डील हो सकती है फायनल, कुंभ मीन दैनिक राशिफल 

Weekly Horoscope 16-22 February 2026

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article