New Year Horoscope 2025: कन्या लग्न में नए वर्ष का प्रवेश, स्त्री वाचक बुध बढ़ाएगा महिलाओं का वर्चस्व, मध्यप्रदेश के लिए क्या होगा खास

या साल देश दुनिया के लिए क्या खास लेकर आएगा। इस वर्ष क्या शुभ-क्या अशुभ परिणाम (New Year Rashifal 2026) हो सकते हैं, मध्यप्रदेश को लेकर ज्योतिषियों का गणित क्या कहता है चलिए जानतें हैं ज्योषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से

New Year 2026 Horoscope

New Year 2026 Horoscope Rashifal: कुछ ही दिनों में नए साल 2026 का आगाज होने वाला है। कन्या लग्न में 31 दिसंबर की रात 12 बजे नए वर्ष 2026 का प्रवेश होगा। ऐसे में नया साल देश दुनिया के लिए क्या खास लेकर आएगा। इस वर्ष क्या शुभ-क्या अशुभ परिणाम (New Year Rashifal 2026) हो सकते हैं, मध्यप्रदेश को लेकर ज्योतिषियों का गणित क्या कहता है चलिए जानतें हैं ज्योषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से नए साल 2026 का राशिफल क्या खास लेकर आ रहा है। 

शनि होंगे नए साल के राजा

New Year 2026 Horoscope

नए साल के अंक 2026 में से 2000 को छोड़ दिया जाए तो इस वर्ष के मूलांक में 26 का टोटल करने पर 8 आता है। ज्योतिष में आठ नंबर शनि का माना जाता है। ऐसे में आने वाला वर्ष शनि प्रधान रहेगा। यानी इसमें शनि राजा के रूप में प्रभावी रहेंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शनि सभी ग्रहों में सबसे प्रभावशाली माने जाते हैं और इस वर्ष उनका प्रभाव खास तौर पर विकास और अनुशासन से जुड़े क्षेत्रों में दिखाई देगा।

यातायात और उद्योग में आएगी तेजी

राजा शनि के प्रभाव से लोहे और यातायात से जुड़ी सुविधाओं में बड़ा विस्तार देखने को मिलेगा। नए साल में नई-नई रेल सुविधाओं के शुरू होने के योग हैं। इसके साथ ही रोजगार के नए साधन खुलेंगे और फैक्ट्रियों व औद्योगिक इकाइयों का निर्माण तेज होगा।

कृषि और शिक्षा में नवाचार

कृषि क्षेत्र में आधुनिक और नए उपकरण विकसित होंगे, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नई शिक्षा नीतियों के लागू होने के संकेत हैं, जो पढ़ाई के ढांचे में बदलाव ला सकती हैं।

मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के योग

New Year 2026 Horoscope

ज्योतिषीय गणित के अनुसार लग्नेश और राजेश बुध सुख भाव में केंद्र में चतुर्ग्रही योग के साथ स्थित हैं। इसके चलते मध्य प्रदेश में नए औद्योगिक विकास के मजबूत योग बन रहे हैं। निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

धर्म और शिक्षा को मिलेगा बल

गुरु उच्च होकर लाभ भाव में स्थित हैं, जिससे धर्म, अध्यात्म और शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धि होगी। धार्मिक गतिविधियों में तेजी आएगी और समाज में धार्मिक चेतना मजबूत होगी।

कन्या लग्न में आगमन

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार साल 2025 की 31 दिसंबर की रात 12 बजे कन्या लग्न में नए साल का आगमन होगा। इसका प्रभाव विशेष रूप से स्त्री जातकों पर शुभ रहेगा। इससे हर क्षेत्र में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा।

देश के लिए शुभ संकेत

New Year 2026 Kundali

केंद्र में शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध की स्थिति देश के लिए हर तरह से अनुकूल मानी जा रही है। उच्च चंद्र और उच्च गुरु शुभ कारक बनकर धर्म के क्षेत्र में लाभ दिलाएंगे। धर्म ध्वजा लहराती रहेगी और नए-नए निर्माण कार्य होंगे।

कुछ घटनाओं में भी बढ़ोतरी की संभावना

New Year 2026 Horoscope 1

जहां एक ओर विकास और निर्माण के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ अप्रत्याशित घटनाओं में भी वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर यह वर्ष परिवर्तन, निर्माण और प्रभावशाली निर्णयों का वर्ष माना जा रहा है।

नए साल में बढ़ेगा महिलाओं का वर्चस्व 

New Year 2026 Horoscope Pandit Ramgovind Shastri

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 22-28 December 2025: मेष वाले कचहरी के काम में रहें सतर्क, वृष की अधिकारियों से हो सकती है तू-तू मैं-मैं, मिथुन-कर्क साप्ताहिक राशिफल 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article