Aaj ka Rashifal 9 February 2026: धनु को व्यापार में आय के खुलेंगे नए स्रोत, मकर अपने खान-पान का रखें ध्यान, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 Feb 2026 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 9 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है।

new poster 1 (42)

Aaj ka Rashifal 9 Feb 2026 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 9 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 9 फरवरी  को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि सोमवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है। 

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपका नया वाहन, घर या संपत्ति खरीदने का विचार बन सकता है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल रहेगा है। वहीं व्यापार में आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 और रंग पीला रहेगा। उपाय के लिए आज आप केले के वृक्ष की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, जिसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अपने खान-पान और दिनचर्या का खास ध्यान रखें। वहीं आप व्यापार में किसी भी तरह का बड़ा जोखिम न लें और अनजान लोगों को पैसा उधार देने से बचें। परिवार में संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 और रंग नीला रहेगा। उपाय शनिदेव को तिल का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। व्यापार और पारिवारिक मामलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। पुराने कामों में अड़चन आ सकती है और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में गिरावट के संकेत हैं, इसलिए फिलहाल बड़ा निवेश टालना बेहतर रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 और रंग आसमानी रहेगा। आज उपाय के लिए जरूरतमंदों को कंबल दान करें।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी डील के मिलने से लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और परिवार के साथ कहीं घूमने का अवसर मिल सकता है। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में फायदे का सौदा साबित होगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 और रंग बैंगनी रहेगा। उपाय के लिए  आज आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article