/bansal-news/media/media_files/2026/02/02/aaj-ka-rashifal-3-feb-singh-kanya-tula-vrashchik-dainik-rashifal-daily-horoscope-2026-02-02-17-18-19.jpg)
Aaj ka Rashifal 3 Feb 2026 Tuesday Mangalvar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal Daily Horoscope: 3 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि रविवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-singh-rashi-2026-01-23-16-36-00.jpg)
सिंह राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही नया वाहन खरीदने की भी संभावना बन रही है।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifa-kanya-rashi-2026-01-23-16-36-43.jpg)
कन्या राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं और कानूनी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। व्यापारियों को बड़े जोखिम लेने से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालें।
तुला राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-tula-rashi-2026-01-23-16-37-57.jpg)
तुला राशि वालों को मंगलवार किसी जरूरी काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतें। किसी करीबी को लेकर मन में चिंता रह सकती है, ऐसे में अपनों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में नुकसान की आशंका है, लेकिन परिवार का सहयोग आपको संबल देगा और आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/23/aaj-ka-rashifal-vrashchik-2026-01-23-16-38-56.jpg)
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए नए अवसर खोल सकती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us