Aaj ka Rashifal 29 December 2025: मेष राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, वृषभ राशि वालों को रखनी होगी सावधानी, मिथुन-कर्क राशिफल

मेष राशि के जातकों को 29 दिसंबर 2025 को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि वालों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी। मिथुन राशि वाले फोकस रहें। कर्क राशि वाले धैर्य रखें।

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025 Somvar Monday mesh vrsh mithun kark Dainik Rashifal hindi news

Aaj Ka Rashifal 29 December 2025: 29 दिसंबर 2025 सोमवार का दिन कई राशियों के लिए लकी रहेगा। तो वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन और कर्क का 29 दिसंबर 2025 का विस्तृत राशिफल, जिससे आप अपने दिन की बेहतर योजना बना सकें।

मेष राशि दैनिक राशिफल

आज 29 दिसंबर का दिन मेष राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरपूर होगा। आज आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पूरा करेंगे। आज आपको ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मन खुश रहेगा। काफी लंबे समय के बाद आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बस इस चीज का ध्यान रखें कि गुस्से में आकर आपको कोई भी फैसला नहीं लेना है। शुभ अंक 9 और रंग लाल है। आज हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें। किसी जरूरतमंद को लाल वस्त्र दान करना शुभ रहेगा।

वृष राशि दैनिक राशिफल

29 दिसंबर को वृषभ राशि वालों की मेहनत रंग लाती दिख रही है। पैसों से जुड़ा एक मामला आज सुलझ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल होगा। अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। शुभ अंक 6 और रंग सफेद है। मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और घर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें, धन लाभ के योग बनेंगे।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों को नए लोगों से संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आपकी बातों से जो लोग इन्फ्लुएंस होते हैं वे आज भी होंगे। ऐसे में सही चीजों पर ही बोलें। आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं तो आने वाले समय में आप यात्रा कर सकते हैं। हो सकता है कि मन आज थोड़ा-सा भटक जाए। ऐसे में सिर्फ जरूरी काम पर ही फोकस बनाकर रखें। शुभ अंक 5 और रंग हरा है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और ओम गं गणपतये नमः मंत्र का 11 बार जाप करें, काम में सफलता के योग बनेंगे।

कर्क राशि दैनिक राशिफल

कर्क राशि के जातक इमोशनली थोड़े से सेंसेटिव हो सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे पर फिर से सोच-विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ रहें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। काम के मामले में थोड़ा धैर्य बनाकर रखना होगा। शुभ अंक 2 और रंग सफेद है। चंद्रदेव को दूध अर्पित करें और माता का आशीर्वाद लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article