/bansal-news/media/media_files/2026/01/27/aaj-ka-panchang-28-january-2026-mesh-vrash-mithun-kark-daily-horoscope-2026-01-27-16-52-13.jpg)
Aaj ka Rashifal 28 Jan 2026 Budhvar Wednusday Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 28 जनवरी बुधवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 जनवरी बुधवार को माघ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि पर उच्च के मंगल(Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि बुधवार को आपके राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन विद्या में बाधा ला सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको इसमें लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में कष्ट हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों को बुधवार को दांपत्य सुख मिलेगा। दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों को बुधवार को नौकरी में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपको उदर विकार परेशान कर सकते हैं। इसलिए बाहर का खाना पीना न खाएंं। यदि आप वाहन चलाते हैं तो इससे कष्ट हो सकता है। खेती किसानी में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को नौकरी और कृषि में लाभ के योग बन रहे हैं। हालांकि आपको चोट चपेट की आशंका बनी हुई है। इसलिए 28 दिसंबर को आपको सतर्क रहना होगा। आपका दिन मिलाजुला रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us