/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/aaj-ka-rashifal-21-february-2026-shanivar-saturday-mesh-vrash-mtihun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-2026-02-21-11-00-38.jpg)
Aaj ka Rashifal 21 February 2026 Saturday Shanivar Mesh Vrash Mtihun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope: 21 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 21 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा, साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को मेष, वृष, मिथुन, कर्क के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों को स्वभाव पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत है, खासकर गुस्से पर कंट्रोल बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर रिएक्शन देने से रिश्तों में अनावश्यक दूरी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से तारीफ मिलेगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। जीवन साथी के साथ समय बिताने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। संतान के मन की उलझनों को समझने का मौका मिलेगा। बातचीत के वक्त शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप राजनीति या सार्वजनिक कार्यों से जुड़े हैं। बिना वजह के आपको थकान महसूस हो सकती है, लेकिन फिर भी आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे। हेल्थ को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करें। एक अच्छे डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा। ऐसा न करने पर छोटी समस्या बढ़ सकती है। इन्वेस्टमेंट से जुड़े मामलों में दूसरों की बातों में आकर फैसला लेने से बचें। खानपान पर ध्यान रखें, क्योंकि अनियमितता से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों वाला दिन रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा केस आपके पक्ष में सुलझ सकता है, आपका मन हल्का होगा। आप किसी परिजन की आर्थिक मदद कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप कहीं घूमने जाएं तो अपने कीमती सामान को ध्यान से रखें।
ये खबर भी पढ़ें:दोस्तों की मदद से धनु के काम होंगे पूरे, मकर वाले गलतफहमी में न रहें, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों को आज पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम तेजी से पूरे होंगे। धन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और बिना सोचे कोई बड़ा कदम नहीं उठाने की सलाह दी जाती है। परिवार के साथ बिताया गया समय रिश्ता मजबूत करेगा। पिता आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए धीरज के साथ बात करने की सलाह दी जाती है। बिजनेस में बदलाव करने का मन है तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें, आपको फायदा होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us