Aaj ka Rashifal 20 February 2026: मेष के लिए लकी रहेगा दिन, कन्या को सफेद मिठाई खिलाने से होंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  20 February 2026  mesh vrash mithun kark   Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 20 February 2026 Friday Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Dainik Rashifal Daily Horoscope:  20 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के  मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि शुक्रवार को  मेष, वृष, मिथुन, कर्क  के दैनिक राशिफल  में क्या खास रहने वाला है। 

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। आप मन की बात परिवार वालों से शेयर करें तो टेंशन कम होगी। शेयर मार्केट से जुड़ा काम करते हैं तो दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी की तरफ आकर्षण होंगे। 20 फरवरी को आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर रेड रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

वृष राशि दैनिक राशिफल 

वृष राशि वालों के लिए अपने आप को क्रिएटिव कामों में लगाना होगा। यदि आप विवाहित हैं तो आपकी शदीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य या समारोह में पैसा खर्च हो सकता है। आपका लकी नंबर 2 और लकी कलर सफेद या क्रीम रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको किसी कन्या को सफेद मिठाई दान देने की सलाह दी जा रही है। 

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मि​थुन राशि वालों के लिए शुक्रवार 20 अक्टूबर का दिन एनर्जी से भरा रहेगा। आप जो भी काम करेंगे उमसें आपका मन लगेगा। इस राशि के जातकों को घर वालों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप बेरोजगार हैं तो इस राशि के जातकों को नौकरी के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषी उपाय में आपको गणेश जी की पूजा करने की सलाह दी जा रही है। 

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों को शुक्रवार को सावधान रहना होगा। लोग आपका फायदा उठाएंगे। लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। मेहनत करने पर ही आपका फल मिलेगा। शांत रहें थोड़ी मानसिक परेशानी हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में विवाह से जुड़े प्रस्ताव आ सकते हैं। शुक्रवार को आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर सिल्वर या सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवलिंग पर जल चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 20 February 2026: सिंह को विवाह में आ सकती हैं रुकावटें, कन्या को परेशानियों से ​मिलेगा छुटकारा, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article