Aaj ka Rashifal 19 January 2026: धनु क्रोध में रखें नियंत्रण, मकर पड़ोसियों से विवाद से बचें, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

new poster 1

Aaj ka Rashifal 19 Jan 2026 Monday Somvar  Dhanu Makar Kumbh  Meen Dainik Rashifal: 19 जनवरी सोमवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनाएगा। इसके साथ ही आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि सोमवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों का आज का दिन संतुलित रहेगा। ऑफिस की कार्य प्रणाली में परिवर्तन होने से कुछ परेशानियां आएंगी। ऐसे में आप अपनी वाणी और क्रोध में नियंत्रण रखें। वहीं व्यापार में लाभ के योग हैं, हालांकि खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा या फिर घूमने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज आप सफेद चंदन का दान करें, ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ाएगा। वहीं आज आपका शुभ अंक 2 है।

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इसके साथ ही ध्यान रखें कि अमर्यादित प्रेम संबंधों को रखना सीधा मुसीबत को निमंत्रण देना जैसा होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार या फिर पड़ोसियों से विवाद से बचें। आज आपका शुभ अंक 3 है।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वाले जंक फूड या फिर बाहर के खाने से परहेज रखें। मानसिक शांति के लिए व्यायाम और योगा का सहारा अवश्य लें। वहीं आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। घर का माहौल शांत रहेगा। धार्मिक स्थल जाने का योग है। आज आपका शुभ अंक 9 है।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी सामंजस्य अनुसार दान दक्षिणाअवश्य करें। मनोकामना पूर्ति के लिए सोम प्रदोष तिथि का व्रत रखें। वहीं सरकारी मामलों में दखल बढ़ सकता है। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। ऑफिस में सहकर्मी आलोचना कर सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले न लें। आज आपको गुरु का दान लाभ देगा। शुभ अंक 3 है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article