Aaj ka Rashifal 18 January 2026: सिंह को मिल सकता है नया जॉब ऑफर,कन्या वाले वाहन चलाने में रहें सावधान! तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  18 January 2026  singh kanya tula vrashchik Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 18 Jan 2026 Sunday Ravivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 18 जनवरी रविवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि रविवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता के मिलते दिख रहे हैं। व्यवसाय करने वालों के लिए दिन नए अवसर लेकर आएगा। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आपको कोई नया जॉब ऑफर मिल सकता है। हो सकता है आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो जाए। आपका लकी कलर 1 और लकी कलर सुनहरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य को जल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

कन्या राशि दैनिक राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए संडे का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष काम को लेकर आप बाहर जा सकते हैं। वाहन चलाने में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार-व्यवसाय में अगर कोई बड़ा लाभ करने वाले हैं तो इसके लिए समय अच्छा नहीं है। आर्थिक स्थिति थोड़ी गिरावट हो सकती है। हो सकता है कहीं से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो। इससे आपका मन थोड़ा बेचेन हो सकता है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। वाद विवाद से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। आपका लकी नंबर 5 और लकी कलर हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

तुला राशि दैनिक राशिफल 

तुला राशि वालों को रविवार को व्यर्थ के वाद विवादों में दूर रहना होगा। आपका मन अशांत हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार में आपको कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है। व्यापारियों को सतर्क रहना होगा वरना आपका काम बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट से सतर्क रहें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में आपका कोई वाद विवाद हो सकते हैं। आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां दुर्गा के मंत्रों का जप करने की सलाह दी जा रही है। 

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित कर सकता है। छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा। खान-पान पर संयम रखना होगा वरना सेहत बिगड़ सकती है। आपको व्यावसायिक क्षेत्र में नुकसान झेलना पड़ सकता है। वित्तीय गतिविधियों में संभलकर रहें। हो सकता है आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बड़े बदलाव की आप  सोचें पर इसमें सतर्क रहें। संडे को आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर मैरून रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवजी को बेलपत्र अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 18 January 2026: सिंह को मिल सकता है नया जॉब ऑफर,कन्या वाले वाहन चलाने में रहें सावधान! तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article