Aaj ka Rashifal 18 January 2026: मेष वाले रहें सतर्क, वृष के लिए खुशियां लेकर आएगा रविवार,मिथनु—कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  18  January 2026  mesh vrash mithun kark Dainik Rashifal

Aaj ka Rashifal 18 Jan 2026 Sunday Ravivar Singh Kanya Tula Vrashchik Dainik Rashifal: 18 जनवरी रविवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि रविवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

मेष, वृष, मिथनु, कर्क 

मेष राशि दैनिक राशिफल 

मेष राशि वालों को सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। हो सकता है आप कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर पाएं। व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। व्यावसायिक गतिविधियाँ कम ज्यादा होंगीं। किसी बात को लेकर घरेलू वाद विवाद हो सकते हैं। मन थोड़ा अशांत रहेगा। 

लकी कलर: 9

लकी कलर: लाल

ज्योतिषीय उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा। 

वृषभ राशि दैनिक राशिफल 

रविवार का दिन खुशी और उत्साह लेकर आएगा। किसी नया कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिचितों में से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में नए मौके आपको मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान में बढ़ेगा। 

लकी नंबर:  6

लकी कलर: सफेद

ज्योतिषीय उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने की सलाह दी जा रही है। 

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन शुभ रहने वाला है। आध्यात्मिकता से भरे रहेंगे। मानसिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्लानिंग आपकी पूरी होंगी। धार्मिक यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। दिन उपयुक्त रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यापारियों को लाभ होगा। 

लकी नंबर: 5

लकी कलर: हरा

ज्योतिषीय उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से लाभ होगा। 

कर्क राशि दैनिक राशिफल 

कर्क राशि वालों को किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधान रहें। दुर्घटना का भय हो सकता है। सेहत में उतार चढ़ाव आ सकता है। बिजनिस में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। 

लकी नंबर:  2

लकी कलर: सफेद

ज्योतिषीय उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें :Aaj ka Rashifal 18 January 2026: सिंह को मिल सकता है नया जॉब ऑफर,कन्या वाले वाहन चलाने में रहें सावधान! तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article