Aaj ka Rashifal 18 January 2026: धनु वाले षडयंत्र से बचें, मकर के लिए लंबी दूरी की यात्राओं के योग, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal  18 January 2026 dhanu makar kumbh meen  Dainik Rashifal update news

Aaj ka Rashifal 18 Jan 2026 Sunday Ravivar Dhanu Makar Kumbh  Meen Dainik Rashifal: 18 जनवरी रविवार को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 18 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष उच्च के मंगल(Mangal) , सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित लोकेश व्यास से कि रविवार के राशिफल में आपके लिए क्या खास रहेगा।  

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 

धनु राशि दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन सेहत को लेकर रहने की सलाह दे रहा है। कुछ लोगों को अचानक किसी बात को लेकर असहज महसूस कर सकता है। किसी बात को लेकर आपके मन में डर हो सकता है। कि कहीं आप किसी षड्यंत्र के जाल में न फंस जाएं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको हानि की आशंका लग रही है। जोखिम भरे कामों के लिए दिनि सही नहीं है। संडे 18 जनवरी को आपका लकी नंबर 3 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जा रही है। 

मकर राशि दैनिक राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए संडे का दिन अच्छा नहीं है। कहीं से आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। वाहन चलाने में आपको सावधान रहना होगा। संभव हो तो आपको लंबी दूरी की यात्राओं में सतर्क रहना होगा। हो सकता है व्यवसायिक क्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आएं। यदि कार्य क्षेत्र में बदलाव चाहते हैं तो दिन सही नहीं है। हो सकता है परिवारिक माहौल विरोधी रहे। मान-सम्मान में आपके कमी हो सकती है। 18 जनवरी को आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर काला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप जो सोचेंगे वो काम पूरे होंगे। वाहन आदि के उपयोग में आपको सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य, मौसम को लेकर आपको कुछ परेशानी आ सकती हे। इसलिए सावधान और सतर्क रहें। यदि आपको वहीं व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। हो सकता है आपको अटका धन वापस मिल जाए। किसी बड़े साझेदारी के मौके आपको मिल सकते हैं। आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर नीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको गरीबों को काले तिल दान करने की सलाह आपको दी जा रही है। 

मीन राशि दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। हो सकता है आपको किसी बात को लेकर आपका मन मुटाव हो सकता है। पैसे को लेकर आपकी किसी से बहस हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। आपको स्वास्थ्य में भी गिरावट संभव है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें। वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपका लकी नंबर 7 और लकी कलर पीला रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article